Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

पटना में हत्या कर भागा युवक बिहारशरीफ में धराया

पटना जिला के मरांची थाना क्षेत्र से हत्या कर फरार हुआ आरोपित बिहारशरीफ में पकड़ा गया। उसे बिहार थाने की पुलिस ने गढ़पर मोहल्ले से गिरफ्तार किया। उसपर ठेकेदार की हत्या करने का आरोप है। आरोपित मरांची...

offline
पटना में हत्या कर भागा युवक बिहारशरीफ में धराया
Malay बिहारशरीफ।
Thu, 19 Mar 2020 2:08 PM
अगला लेख

पटना जिला के मरांची थाना क्षेत्र से हत्या कर फरार हुआ आरोपित बिहारशरीफ में पकड़ा गया। उसे बिहार थाने की पुलिस ने गढ़पर मोहल्ले से गिरफ्तार किया। उसपर ठेकेदार की हत्या करने का आरोप है। आरोपित मरांची थाना क्षेत्र निवासी शंकर सिंह का पुत्र कन्हैया कुमार है। मरांची पुलिस उसे अपने साथ ले गयी। सूत्रों की मानें तो वह (कन्हैया) अनंत सिंह का नजदीकी है। 

मरांची थानाध्यक्ष ने बताया कि 22 सितंबर 2019 को राजनीतिक रंजिश में ठेकेदार मुन्नी सिंह की हत्या हुई थी। बदमाशों ने उनकी हत्या बाढ़ थाना क्षेत्र में की थी। शव को लोकर मरांची के रामपुर-डुमरा स्टेशन के पास फेंक दिया था। इस मामले में पूर्व में कुछ आरोपित पकड़े गये हैं। कन्हैया काफी समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ पटना जिला के कई थानों में हत्या, लूट, डाका आदि का केस दर्ज है।  

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

बिहार की अगली ख़बर पढ़ें
Murder In Bihar Crime In Bihar Bihar Police Crime News In Bihar
होमफोटोशॉर्ट वीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें