Hindi NewsAstrologyHindu Calendar 2024

हिन्दू कैलेंडर 2024

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से देखें तो जनवरी को हिन्दू कैलेंडर में पौष का महीना कहते हैं। लेकिन हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र के महीने से साल शुरू होता है। चैत्र के बाद वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन महीने आते हैं। चैत्र के महीने में चैत्र नवरात्रि और रामनवमी, हनुमान जयंती के त्योहार आते हैं। शास्त्रों के अनुसार कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही संसार की रचना आरंभ की थी। इसके बाद आता है वैशाख मास, यह मास भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित है। वैशाख मास की चर्चा स्कंद पुराण में भी की गई है, जिसमें बताया गया है कि वैशाख मास के समान कोई मास नहीं है। इसके बाद हिंदू पंचांग का तीसरा महीना यानी ज्येष्ठ माह आता है। इस महीने में जल दान का विशेष महत्व है, क्योंकि इस महीने गर्मी बहुत अधिक होती है। इस महीने में गंगा दशहरा, शीतला अष्टमी, वट सावित्री व्रत और निर्जला एकादशी जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इसके बाद आता है आषाढ़ का महीना, इसमें योगिनी एकादशी, भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा और देवशयनी एकादशी जैसे व्रत और त्योहार आते हैं। इस महीने की खास बात है कि इस माह की देवशयनी एकादशी से देव सो जाते हैं और चातुर्मास शुरू होता है। इसके बाद सावन का महीना आता है, जिसमें चार महीने के लिए सृष्टि का कार्यभार भगवान शिव पर आता है। सावन के महीने में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद आता है, भाद्रपद का महीना, जिसमें कृष्ण जन्माष्टमी और अनंत चतुर्दशी का व्रत होता है। इसके बाद आता है सातवां महीना यानी अश्विन माह, व्रत और त्योहारों के लिहाज से यह खास है, इसमें शरद पूर्णिमा, मां दुर्गा नवरात्रि, पितृ पक्ष, दशहरा, जीवित्पुत्रिका व्रत जैसे व्रत त्योहार पड़ते हैं। इस साल 15 अक्टूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगा। 24 अक्टूबर को दशहरा और 12 नवंबर 2023 को दीपावली का त्योहार आएगा और 19 नवंबर को छठ पूजा मनाई जाएगी। इसके बाद कार्तिक का मास आता है, जो बहुत ही खास है, इस मास में सोए देव उठ जाते हैं और कई बड़े व्रत और त्योहार कार्तिक मास में मनाए जाते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन उठ जाएंगे। इसके साथ ही मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे। कार्तिक मास में रमा एकादशी, धनतेरस, दिवाली, नरक चतुर्दशी, भाई दूज, गोवर्धन पूजा, अक्षय नवमी, तुलसी विवाह आते हैं। इसके बाद हिन्दू वर्ष का नवां महीना अगहन आता है, इसमें मोक्षदा, एकादशी, विवाह पंचमी आते हैं। पौष सर्दी के मौसम का पहला महीना होता है। इसके बाद आता है माघ मास, इस महीने में पूजा-पाठ, स्नान-दान, व्रत, जप, साधना, अनुष्ठान करने से अक्षय पुण्य मिलता है, इस महीने में मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी, मौनी अमावस्या, लोहड़ी, वसंत पंचमी मनाए जाते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास 12वां माह माना जाता है। इसमें होली जैसा बड़ा त्योहार आता है।और पढ़ें
होलीजन्माष्टमीदशहराछठ पूजाधनतेरसदिवाली

January 2024

नव वर्ष1 Jan 2024
कालाष्टमी4 Jan 2024
सफला एकादशी7 Jan 2024
मास शिवरात्रि9 Jan 2024
भौम प्रदोष व्रत9 Jan 2024
प्रदोष व्रत9 Jan 2024
पौष अमावस्या11 Jan 2024
राष्ट्रीय युवा दिवस12 Jan 2024
स्वामी विवेकानंद जयंती12 Jan 2024
चंद्र दर्शन12 Jan 2024
लोहड़ी14 Jan 2024
वरद चतुर्थी14 Jan 2024
गंगा सागर स्नान15 Jan 2024
सोमवार व्रत15 Jan 2024
मकर संक्रांति15 Jan 2024
पोंगल15 Jan 2024
स्कन्द षष्टी16 Jan 2024
गुरु गोबिंदसिंह जयंती17 Jan 2024
दुर्गाष्टमी व्रत18 Jan 2024
पौष पुत्रदा एकादशी21 Jan 2024
रोहिणी व्रत21 Jan 2024
कूर्म द्वादशी व्रत22 Jan 2024
सोम प्रदोष व्रत22 Jan 2024
प्रदोष व्रत23 Jan 2024
सुभाष चंद्र बोस जयंती23 Jan 2024
सत्यनारायण व्रत25 Jan 2024
माघस्नान प्रारंभ25 Jan 2024
पूर्णिमा व्रत25 Jan 2024
पौष पूर्णिमा25 Jan 2024
सत्य व्रत25 Jan 2024
गणतंत्र दिवस26 Jan 2024
सकट चौथ29 Jan 2024
संकष्टी गणेश चतुर्थी29 Jan 2024
गांधी पुण्यतिथि30 Jan 2024

March 2024

यशोदा जयंती1 March 2024
कालाष्टमी 03 March 2024
भानु सप्तमी 03 March 2024
शबरी जयंती 03 March 2024
मासिक अष्टमी व्रत 03 March 2024
जानकी जयंती 03 March 2024
श्री रामदास नवमी4 March 2024
विजया एकादशी6 March 2024
महाशिवरात्रि8 March 2024
अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस8 March 2024
प्रदोष व्रत8 March 2024
फाल्गुन अमावस्या10 March 2024
रमजान उपवास शुरु11 March 2024
सोमवार व्रत11 March 2024
चंद्र दर्शन11 March 2024
रामकृष्ण जयंती12 March 2024
फुलेरा दूज12 March 2024
विनायक चतुर्थी13 March 2024
मीन संक्रांति14 March 2024
अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस15 March 2024
स्कंद षष्टी15 March 2024
रोहिणी व्रत16 March 2024
दुर्गाष्टमी व्रत17 March 2024
होलाष्टक17 March 2024
आमलकी एकादशी20 March 2024
नरसिंह द्वादशी21 March 2024
गोविंद द्वादशी21 March 2024
प्रदोष व्रत22 March 2024
शहीद दिवस23 March 2024
पूर्णिमा व्रत24 March 2024
छोटी होली, होलिका दहन24 March 2024
खजूर रविवार (पाम संडे)24 March 2024
होलाष्टक समाप्त24 March 2024
सत्य व्रत24 March 2024
भाई दूज27 March 2024
संकष्टी गणेश चतुर्थी28 March 2024
गुड फ़्राइडे29 March 2024
रंग पंचमी30 March 2024
ईस्टर31 March 2024

April 2024

वित्तीय वर्ष प्रारंभ1 April 2024
बैंक अवकाश1 April 2024
शीतला सप्तमी1 April 2024
अप्रैल फूल दिवस1 April 2024
कालाष्टमी2 April 2024
शीतला अष्टमी2 April 2024
बसौड़ा2 April 2024
बाबु जगजीवन राम जयंती5 April 2024
पापमोचनी एकादशी5 April 2024
प्रदोष व्रत6 April 2024
रंग तेरस6 April 2024
मधु कृष्ण त्रयोदशी6 April 2024
शनि त्रयोदशी6 April 2024
मासिक शिवरात्रि7 April 2024
विश्व स्वास्थ्य दिवस7 April 2024
चैत्र अमावस्या8 April 2024
सोमवार व्रत8 April 2024
वसंत ऋतू9 April 2024
चंद्र दर्शन9 April 2024
गुड़ी पड़वा9 April 2024
झूलेलाल जयंती9 April 2024
रमज़ान9 April 2024
चैत्र नवरात्रि शुरू9 April 2024
गौरी पूजा11 April 2024
गणगौर पूजा11 April 2024
मत्स्य जयंती11 April 2024
रोहिणी व्रत12 April 2024
विनायक चतुर्थी12 April 2024
बैसाखी13 April 2024
मेष संक्रांति13 April 2024
अंबेडकर जयंती14 April 2024
षष्टी14 April 2024
बंगाली नव वर्ष15 April 2024
दुर्गाष्टमी व्रत16 April 2024
अशोक अष्टमी16 April 2024
स्वामीनारायण जयंती17 April 2024
श्री महातारा जयंती17 April 2024
राम नवमी17 April 2024
कामदा एकादशी19 April 2024
वामन द्वादशी20 April 2024
महावीर जयंती21 April 2024
प्रदोष व्रत21 April 2024
पृथ्वी दिवस22 April 2024
पूर्णिमा व्रत23 April 2024
चैत्र पूर्णिमा23 April 2024
हनुमान जयंती23 April 2024
सत्य व्रत23 April 2024
सत्य व्रत23 April 2024
संकष्टी गणेश चतुर्थी27 April 2024

May 2024

कालाष्टमी1 May 2024
बुधाष्टमी व्रत1 May 2024
महाराष्ट्र दिवस1 May 2024
मई दिवस , इंटरनेशनल श्रमिक दिवस1 May 2024
वरुथिनी एकादशी4 May 2024
वल्लभाचार्य जयंती4 May 2024
प्रदोष व्रत5 May 2024
मासिक शिवरात्रि6 May 2024
रबीन्द्रनाथ टैगोर जयंती7 May 2024
वैशाख अमावस्या8 May 2024
चंद्र दर्शन9 May 2024
परशुराम जयंती10 May 2024
अक्षय तृतीय10 May 2024
रोहिणी व्रत10 May 2024
मातंगी जयंती10 May 2024
विनायक चतुर्थी11 May 2024
सूरदास जयंती12 May 2024
मदर्स डे12 May 2024
शंकराचार्य जयंती12 May 2024
रामानुज जयंती12 May 2024
सोमवार व्रत13 May 2024
स्कंद षष्टी13 May 2024
गंगा सप्तमी14 May 2024
वृषभ संक्रांति14 May 2024
दुर्गाष्टमी व्रत15 May 2024
बुधाष्टमी व्रत15 May 2024
बगलामुखी जयंती15 May 2024
सीता नवमी17 May 2024
मोहिनी एकादशी19 May 2024
परशुराम द्वादशी20 May 2024
प्रदोष व्रत20 May 2024
सोम प्रदोष व्रत20 May 2024
नृसिंह जयंती21 May 2024
पूर्णिमा व्रत23 May 2024
वैशाख पूर्णिमा23 May 2024
कूर्म जयंती23 May 2024
बुद्ध पूर्णिमा23 May 2024
बुद्ध जयंती23 May 2024
सत्य व्रत23 May 2024
नारद जयंती24 May 2024
एकदंत संकष्टी गणेश चतुर्थी26 May 2024
कालाष्टमी30 May 2024
विश्व तंबाकू निषेध दिवस31 May 2024

June 2024

भद्रकाली जयंती2 June 2024
अपरा एकादशी2 June 2024
वैष्णव अपरा एकादशी3 June 2024
भौम प्रदोष व्रत4 June 2024
प्रदोष व्रत4 June 2024
मासिक शिवरात्रि4 June 2024
विश्व पर्यावरण दिवस5 June 2024
रोहिणी व्रत6 June 2024
शनि जयंती6 June 2024
वट सावित्री व्रत6 June 2024
ज्येष्ठ अमावस्या6 June 2024
शनि जयंती6 June 2024
वट सावित्री व्रत6 June 2024
ज्येष्ठ अमावस्या6 June 2024
चंद्र दर्शन7 June 2024
विनायक चतुर्थी10 June 2024
सोमवार व्रत10 June 2024
शीतला षष्टी12 June 2024
स्कंदी षष्टी12 June 2024
वृषभ व्रत14 June 2024
धूमावती जयंती14 June 2024
दुर्गाष्टमी व्रत14 June 2024
मिथुन संक्रांति14 June 2024
महेश नवमी15 June 2024
गंगा दशहरा16 June 2024
फादर्स डे16 June 2024
बकरीद, ईद-उल-अज़हा17 June 2024
निर्जला एकादशी18 June 2024
प्रदोष व्रत19 June 2024
वट सावित्री पूर्णिमा, सत्य व्रत21 June 2024
पूर्णिमा व्रत21 June 2024
इंटरनेशनल योग डे21 June 2024
देव स्नान पूर्णिमा22 June 2024
कबीर जयंती22 June 2024
पूर्णिमा, ज्येष्ठ पूर्णिमा22 June 2024
अंगारकी चतुर्थी25 June 2024
संकष्टी गणेश चतुर्थी25 June 2024
कालाष्टमी28 June 2024

July 2024

योगिनी एकादशी2 July 2024
रोहिणी व्रत3 July 2024
प्रदोष व्रत3 July 2024
संत थॉमस डे3 July 2024
मासिक शिवरात्रि4 July 2024
आषाढ़ अमावस्या5 July 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्र प्रारंभ6 July 2024
पूरी जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू7 July 2024
चंद्र दर्शन7 July 2024
सोमवार व्रत8 July 2024
इस्लामी नव वर्ष8 July 2024
विनायक चतुर्थी9 July 2024
कौमार षष्ठी11 July 2024
जनसंख्या दिवस11 July 2024
दुर्गाष्टमी व्रत14 July 2024
कर्क संक्रांति16 July 2024
आषाढ़ी एकादशी देवशयनी एकादशी17 July 2024
आशुरा के दिन17 July 2024
मोहर्रम17 July 2024
प्रदोष व्रत18 July 2024
जाया पार्वती व्रत प्रारंभ, प्रदोष व्रत19 July 2024
गुरु पूर्णिमा21 July 2024
सत्य व्रत21 July 2024
व्यास पूजा21 July 2024
आषाढ़ पूर्णिमा21 July 2024
गौरी व्रत समाप्त21 July 2024
कांवड़ यात्रा, सावन शुरू22 July 2024
पहला सावन का सोमवार22 July 2024
जया पार्वती व्रत जागरण23 July 2024
पहला मंगला गौरी व्रत23 July 2024
जाया पार्वती व्रत समाप्त24 July 2024
संकष्टी गणेश चतुर्थी24 July 2024
कालाष्टमी28 July 2024
सावन का दूसरा सोमवार29 July 2024
सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत30 July 2024
कामिका एकादशी31 July 2024
रोहिणी व्रत31 July 2024

August 2024

प्रदोष व्रत1 August 2024
मासिक शिवरात्रि2 August 2024
फ्रैंडशिप डे4 August 2024
हरियाली अमावस्या4 August 2024
वर्षा ऋतू5 August 2024
चंद्र दर्शन5 August 2024
सावन तीसरा सोमवार व्रत5 August 2024
मुहर्रम समाप्त6 August 2024
हिरोशिमा दिवस6 August 2024
तीसरा मंगला गौरी व्रत6 August 2024
हरियाली तीज7 August 2024
विनायक चतुर्थी8 August 2024
नाग पंचमी9 August 2024
स्कंद षष्टी10 August 2024
तुलसीदास जयंती11 August 2024
भानु सप्तमी11 August 2024
सावन का चौथा सोमवार व्रत12 August 2024
दुर्गाष्टमी व्रत13 August 2024
चौथा मंगला गौरी व्रत13 August 2024
स्वतंत्रता दिवस15 August 2024
सिंह संक्रांति16 August 2024
श्रावण पुत्रदा एकादशी16 August 2024
वरलक्ष्मी व्रत16 August 2024
प्रदोष व्रत17 August 2024
शनि त्रयोदशी17 August 2024
रक्षा बंधन19 August 2024
नराली पूर्णिमा19 August 2024
सत्य व्रत19 August 2024
वर्ल्ड फोटोग्राफी दिवस19 August 2024
पूर्णिमा व्रत. गायत्री जयंती19 August 2024
संस्कृत दिवस19 August 2024
हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी22 August 2024
संकष्टी गणेश चतुर्थी22 August 2024
कजरी तीज22 August 2024
बहुला चतुर्थी22 August 2024
रक्षा पंचमी24 August 2024
हल षष्ठी25 August 2024
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी26 August 2024
कालाष्टमी26 August 2024
अरबईन26 August 2024
रोहिणी व्रत27 August 2024
गोगा नवमी27 August 2024
अजा एकादशी29 August 2024
प्रदोष व्रत31 August 2024
शनि त्रयोदशी31 August 2024

September 2024

मासिक शिवरात्रि1 Sep 2024
सोमवती अमावस्या2 Sep 2024
पिठौरी अमावस्या2 Sep 2024
चंद्र दर्शन4 Sep 2024
वाराह जयंती5 Sep 2024
शिक्षक दिवस5 Sep 2024
हरतालिका तीज6 Sep 2024
गणेश चतुर्थी व्रत7 Sep 2024
ऋषि पंचमी8 Sep 2024
षष्ठी तिथि9 Sep 2024
राधा अष्टमी11 Sep 2024
दुर्गा अष्टमी व्रत11 Sep 2024
महालक्ष्मी व्रत11 Sep 2024
बुध अष्टमी व्रत11 Sep 2024
दूर्वा अष्टमी11 Sep 2024
परिवर्तनी एकादशी14 Sep 2024
हिंदी दिवस14 Sep 2024
प्रदोष व्रत15 Sep 2024
ओणम15 Sep 2024
कन्या संक्रांति16 Sep 2024
विश्वकर्मा जयंती16 Sep 2024
मिलाद उल नबी16 Sep 2024
अनंत चतुर्दशी17 Sep 2024
श्री सत्यनारायण पूजा17 Sep 2024
पूर्णिमा व्रत17 Sep 2024
गणेश विसर्जन17 Sep 2024
पितृपक्ष18 Sep 2024
भाद्रपद पूर्णिमा18 Sep 2024
प्रतिप्रदा श्राद्ध18 Sep 2024
आंशिक चंद्र ग्रहण18 Sep 2024
संकष्ठी चतुर्थी20 Sep 2024
भरणी श्राद्ध21 Sep 2024
रोहिणी व्रत23 Sep 2024
कालाष्टमी24 Sep 2024
महालक्ष्मी व्रत समाप्त24 Sep 2024
नवमी मातृ श्राद्ध25 Sep 2024
वर्ल्ड टूरिज्म डे27 Sep 2024
इंदिरा एकादशी28 Sep 2024
प्रदोष व्रत29 Sep 2024
मासिक शिवरात्रि30 Sep 2024

October 2024

गांधी जयंती2 Oct 2024
सर्वपितृ अमावस्या2 Oct 2024
शरद ऋतु3 Oct 2024
अग्रसेन जयंती3 Oct 2024
नवरात्रि शुरू3 Oct 2024
सूर्य ग्रहण वलयाकार3 Oct 2024
सिंधारा दूज4 Oct 2024
चंद्र दर्शन4 Oct 2024
वर्ल्ड एनिमल डे4 Oct 2024
चतुर्थी व्रत6 Oct 2024
ललिता पंचमी7 Oct 2024
सोमवार व्रत7 Oct 2024
षष्ठी9 Oct 2024
दुर्गा पूजा9 Oct 2024
सरस्वती आह्वान9 Oct 2024
सरस्वती पूजा10 Oct 2024
दुर्गा अष्टमी11 Oct 2024
दर्गा नवमी एक तिथि11 Oct 2024
सरस्वती विसर्जन12 Oct 2024
दशहरा12 Oct 2024
आयुध पूजा12 Oct 2024
बंगाल महानवमी12 Oct 2024
बुध जयंती12 Oct 2024
पापकुंशा एकादशी13 Oct 2024
पद्मनाभ द्वादशी14 Oct 2024
भौम प्रदोष व्रत15 Oct 2024
शरद पूर्णिमा17 Oct 2024
कोजागरी पूर्णिमा17 Oct 2024
वाल्मिकी जयंती17 Oct 2024
सत्यानारायण व्रत17 Oct 2024
कार्तिक स्नान शुरू17 Oct 2024
करवा चौथ20 Oct 2024
संकष्टी चतुर्थी20 Oct 2024
रोहिणी व्रत21 Oct 2024
कालाष्टमी व्र24 Oct 2024
अहोई अष्टमी व्रत24 Oct 2024
गोवत्स द्वादशी28 Oct 2024
रामा एकादशी28 Oct 2024
प्रदोष व्रत29 Oct 2024
धनतेरस29 Oct 2024
भौम प्रदोष व्रत29 Oct 2024
मासिक शिवरात्रि30 Oct 2024
धनतेरस30 Oct 2024
नरक चतुर्दशी31 Oct 2024
काली चौदस31 Oct 2024

November 2024

लक्ष्मी पूजा1 Nov 2024
केदार गौरी व्रत1 Nov 2024
दीवाली1 Nov 2024
चोपड़ा पूजा1 Nov 2024
शारदा पूजा1 Nov 2024
दीपमालिका1 Nov 2024
कमला जयन्ती1 Nov 2024
दर्श अमावस्या1 Nov 2024
कार्तिक अमावस्या (एस्ट्रो इवेंट)1 Nov 2024
गोवर्धन पूजा2 Nov 2024
अन्नकूट2 Nov 2024
बलि प्रतिपदा2 Nov 2024
द्यूत क्रीडा2 Nov 2024
गुजराती नया साल2 Nov 2024
भैया दूज3 Nov 2024
चन्द्र दर्शन3 Nov 2024
यम द्वितीया3 Nov 2024
विंछुड़ो4 Nov 2024
नागुला चविथी5 Nov 2024
विनायक चतुर्थी5 Nov 2024
विश्व सुनामी दिवस5 Nov 2024
लाभ पञ्चमी6 Nov 2024
सूर सम्हारम7 Nov 2024
छठ पूजा7 Nov 2024
स्कन्द षष्ठी7 Nov 2024
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस7 Nov 2024
जलाराम बापा जयन्ती8 Nov 2024
कार्तिक अष्टाह्निका विधान प्रारम्भ8 Nov 2024
गोपाष्टमी9 Nov 2024
मासिक दुर्गाष्टमी9 Nov 2024
कानूनी सेवा दिवस9 Nov 2024
अक्षय नवमी10 Nov 2024
अक्षय नवमी10 Nov 2024
कंस वध11 Nov 2024
भीष्म पञ्चक प्रारम्भ11 Nov 2024
देवुत्थान एकादशी12 Nov 2024
तुलसी विवाह13 Nov 2024
योगेश्वर द्वादशी13 Nov 2024
प्रदोष व्रत13 Nov 2024
वैकुण्ठ चतुर्दशी14 Nov 2024
विश्वेश्वर व्रत14 Nov 2024
कार्तिक चौमासी चौदस14 Nov 2024
बाल दिवस14 Nov 2024
मधुमेह दिवस14 Nov 2024
मणिकर्णिका स्नान15 Nov 2024
देव दीवाली15 Nov 2024
भीष्म पञ्चक समाप्त15 Nov 2024
गुरु नानक जयन्ती15 Nov 2024
पुष्कर स्नान15 Nov 2024
कार्तिक अष्टाह्निका विधान पूर्ण15 Nov 2024
कार्तिक रथ यात्रा15 Nov 2024
कार्तिक पूर्णिमा15 Nov 2024
मार्गशीर्ष प्रारम्भ *उत्तर16 Nov 2024
वृश्चिक संक्रान्ति16 Nov 2024
मासिक कार्तिगाई16 Nov 2024
रोहिणी व्रत17 Nov 2024
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस17 Nov 2024
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी18 Nov 2024
विश्व टेलीविजन दिवस21 Nov 2024
कालभैरव जयन्ती22 Nov 2024
कालाष्टमी22 Nov 2024
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी22 Nov 2024
उत्पन्ना एकादशी26 Nov 2024
द्विपुष्कर योग26 Nov 2024
उत्पन्ना एकादशी पारण27 Nov 2024
प्रदोष व्रत28 Nov 2024
मासिक शिवरात्रि29 Nov 2024
दर्श अमावस्या30 Nov 2024

December 2024

अन्वाधान1 Dec 2024
मार्गशीर्ष अमावस्या1 Dec 2024
विश्व एड्स दिवस1 Dec 2024
चन्द्र दर्शन2 Dec 2024
राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण2 Dec 2024
विश्व विकलांग दिवस3 Dec 2024
भारतीय नौसेना दिवस4 Dec 2024
विनायक चतुर्थी5 Dec 2024
विवाह पञ्चमी6 Dec 2024
सुब्रहमन्य षष्ठी6 Dec 2024
स्कन्द षष्ठी6 Dec 2024
चम्पा षष्ठी7 Dec 2024
भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस7 Dec 2024
भानु सप्तमी8 Dec 2024
मासिक दुर्गाष्टमी8 Dec 2024
मानवाधिकार दिवस10 Dec 2024
गीता जयन्ती11 Dec 2024
गुरुवायुर एकादशी11 Dec 2024
मोक्षदा एकादशी11 Dec 2024
अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस11 Dec 2024
मोक्षदा एकादशी पारण12 Dec 2024
मत्स्य द्वादशी12 Dec 2024
हनुमान जयन्ती13 Dec 2024
प्रदोष व्रत13 Dec 2024
दत्तात्रेय जयन्ती14 Dec 2024
रोहिणी व्रत14 Dec 2024
विश्व ऊर्जा संरक्षण दिवस14 Dec 2024
अन्नपूर्णा जयन्ती15 Dec 2024
धनु संक्रान्ति15 Dec 2024
त्रिपुर भैरवी जयन्ती15 Dec 2024
मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत15 Dec 2024
मार्गशीर्ष पूर्णिमा15 Dec 2024
पौष प्रारम्भ16 Dec 2024
विजय दिवस16 Dec 2024
अखुरथ संकष्टी चतुर्थी18 Dec 2024
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (भारत)18 Dec 2024
साल का सबसे छोटा दिन21 Dec 2024
भानु सप्तमी22 Dec 2024
कालाष्टमी22 Dec 2024
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी22 Dec 2024
राष्ट्रीय गणित दिवस22 Dec 2024
किसान दिवस (फार्मर्स डे) (भारत)23 Dec 2024
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस24 Dec 2024
क्रिसमस दिवस25 Dec 2024
मण्डला पूजा26 Dec 2024
सफला एकादशी पारण27 Dec 2024
शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत28 Dec 2024
हिंदू पंचांग को हिंदू कैलेंडर कहा जा सकता है। पंचांग का अर्थ है पांच अंग वाला, इसलिए इसे पंचांग कहते हैं। इसके पांच अंगों में तिथि, नक्षत्र, योग, करण और वार हैं, जिनसे पूरा कैलेंडर बनता है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से नए साल का पहला महीना जनवरी होता है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला महीना चैत्र और फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार एक सौर वर्ष में कुल 12 महीने होते हैं। हर एक माह में दो पक्ष आते हैं पहले 15 दिन शुक्ल पक्ष और दूसरे 15 दिन कृष्ण पक्ष के होते हैं। पहले 15 दिन बाद अमावस्या और अगले 15 दिन बाद यानी महीने के समाप्ति पर पूर्णिमा तिथि आती है। हिंदू पंचांग में हर एक महीने का अपना एक खास महत्व होता है। शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष दोनों तारीखों में प्रतिपदा से लेकर चतुर्दशी तक ही तिथियां होती हैं। पूर्णिमा के बाद से नया महीना शुरू होता है। पहली प्रतिपदा (पड़वा), द्वितीया (दूज), तृतीया (तीज), चतुर्थी (चौथ), पंचमी (पंचमी), षष्ठी (छठ), सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि हैं। चतुर्दशी तिथि के बाद अमावस्या और फिर अगले 15 दिन बाद पूर्णिमा आती है। हिन्दू पंचांग में ग्रहण भी बहुत महत्व रखते हैं। आपको बता दें कि साल 2023 में अधिक मास लगा है, जिसकी वजह से सावन का महीना इस साल दो माह का हुआ। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तीन वर्ष पर एक बार अधिक मास आता है, इसे मलमास या पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। ऐसे में पंचांग के अनुसार, साल 2023 में कुल मिलाकर 26 एकादशी पड़ेगी यानी साल 2023 में दो एकादशी अतिरिक्त होंगी आमतौर पर एक साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है। एक साल में 24 चतुर्थी, 24 अष्टमी व्रत, 24 चतुर्दशी, 24 त्रयोदशी और 24 प्रदोष व्रत पड़ते हैं।और पढ़ें

हिंदू कैलेंडर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश् और उत्तर

  • हिंदू पंचांग के अनुसार में कितने महीने होते हैं?

    हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 12 महीने होते हैं। चैत्र साल का पहला और फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है।

  • हिंदू पंचांग में आने वाले महीनों के नाम बताएं?

    हिंदी कैलेंडर में आने वाले सभी महीनों के नाम इस प्रकार हैं- चैत्र, बैसाखी, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन।

  • अधिकमास क्या है?

    हिंदू पंचांग के अनुसार हर 3 साल में एक बार एक अतिरिक्त माह होता है, जिसे अधिक मास या पुरुषोत्तम मास कहा जाता है।

  • एक साल में कितनी एकादशी आती हैं?

    वैसे पंचांग के अनुसार आमतौर पर साल में 24 एकादशी होती हैं,लेकिन जब अधिकमास होता है, तब दो एकादशी और जुड़ जाती हैं और 26 एकादशी होती हैं।

आपको यह भी पसंद आ सकता हैं

आरतीराशिफलअंक राशिपंचांग