मौ थाना प्रभारी ने आज बताया कि गिरफ्तार महिला की पति से लंबे समय से अनबन थी। महीनेभर पहले महिला ने अपने पति के सगे भांजे सहित दो अन्य लोगों पर धारा 376 का मामला दर्ज कराकर सलाखों के पीछे भेज दिया था।
Fri, 28 Jun 2024 11:31 PMASI के 7 अप्रैल 2003 के आदेश के अनुसार, हिंदुओं को हर मंगलवार को भोजशाला परिसर के अंदर पूजा करने की अनुमति है, जबकि मुसलमानों को हर शुक्रवार को स्थल पर नमाज अदा करने की अनुमति है।
Fri, 28 Jun 2024 11:04 PMदिल्ली में भारी बारिश के बीच शुक्रवार तड़के IGI हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा वाहनों पर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व 6 लोग घायल हो गए। जिसके बाद विपक्षी दलों ने मोर्चा खोल दिया है।
Fri, 28 Jun 2024 10:36 PMकैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा, महिलाओं को पहले अपने पति को समझाना चाहिए कि वे बाजार में शराब ना पीएं। आप उन्हें शराब की बोतल घर में लाने और अपने सामने पीने के लिए कह सकती हैं।
Fri, 28 Jun 2024 08:42 PMनाबालिग के शव को जब पेड़ से उतारकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया तो वहां पर काफी सारी चीजें आपत्तिजनक मिलीं, जैसे उल्टा पजामा, चेहरे पर काटने के निशान एवं ऐसे कई शरीर पर निशान मिले।
Fri, 28 Jun 2024 04:31 PMग्वालियर में भजन गायक और कथावाचक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुसाइड करने से पहले उन्होंने वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा। वीडियो में अपनी पत्नी पर कई आरोप लगाए। साथ ही कानून पर भी सवाल उठाए।
Fri, 28 Jun 2024 03:38 PMमध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ 20 मुसलमानों ने अपना धर्म बदल लिया है। धर्म बदलने वालों में 12 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। अप्रैल में भी इसी मंदिर में कुछ लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था।
Fri, 28 Jun 2024 12:37 PMमध्य प्रदेश के हरदा में एक मजदूर ने फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में जहर खाकर जान द���ने की कोशिश। हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर किया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए।
Fri, 28 Jun 2024 12:15 PMMonsoon Rain: पटना में गुरुवार को 43 मिमी बारिश हुई। गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं लोगों को गर्मी से राहत मिली। अगले कुछ दिनों तक लोगों को लू से राहत मिलने के आसार हैं।
Fri, 28 Jun 2024 07:14 AMजो कार क्षतिग्रस्त हुई है वो आयकर विभाग में अटैच है। इनकम टैक्स के जॉइंट कमिश्नर कृष्ण मुरारी को लेने के लिए ड्राइवर अभिषेक कुमार इसी कार से डुमना एयरपोर्ट गए थे। उन्हें इसी कार से लौटना था।
Thu, 27 Jun 2024 11:07 PMमध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हुए 54 गोवंश हत्याकांड को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक्शन मोड में हैं। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। 5 पर पहले ही एनएसए लग चुका है।
Thu, 27 Jun 2024 09:22 PMMadhya Pradesh Mausam: मध्य प्रदेश में मॉनसून का असर दिखने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए मौसम का अपडेट जारी किया है।
Thu, 27 Jun 2024 08:16 PMमध्य प्रदेश के देवास जिले में भूमाफियाओं की दबंगई के चलते बुजुर्ग ने जहर खाकर जान दे दी। बुजुर्ग की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को ठेले पर रखकर इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
Thu, 27 Jun 2024 07:07 PMमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधानसभा भवन के आसपास के क्षेत्रों में 1 से 19 जुलाई तक धारा 144 लागू रहेगी। इस दौरान विधानसभा के 5 किलोमीटर परिधि में कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे।
Thu, 27 Jun 2024 06:38 PMमध्य प्रदेश के गुना जिले में हमलावरों ने किसान का पत्थर मारकर सिर फोड़ा। इसके बाद उसके बाएं हाथ की तीन अंगुलियां काट दीं। हमलावर प्रेम प्रसंग में पीड़ित के बेटे की भी हत्या कर चुके हैं।
Thu, 27 Jun 2024 05:46 PMउत्तराखंड के हरिद्वार में 13 साल की मासूम के साथ रेप के बाद उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में भाजपा के एक नेता का भी नाम आया है। इस मामले पर कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
Thu, 27 Jun 2024 05:02 PMमध्य प्रदेश के उज्जैन में घर में अक���ली हिंदू युवती को देखकर पुताई करने आए मुस्लिम युवक की नीयत फिसल गई। उसने युवती से रेप का प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए और युवक को पकड़ लिया।
Thu, 27 Jun 2024 04:42 PMग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में अतिक्रमण हटाने गए निगम कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। अवैध होटल और रेस्टोरेंट का संचालक अतिक्रमण हटा रहे जेसीबी मशीन के सामने बैठ गया और दबंगई दिखाने लगा।
Thu, 27 Jun 2024 03:43 PMमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक नाबालिग लड़की को अपने बीमार पिता की जान बचाने के लिए लीवर का एक हिस्सा दान करने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने यह फैसला मेडिकल बोर्ड की मंजूरी के बाद दिया है।
Thu, 27 Jun 2024 01:58 PMमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा है कि कांग्रेस द्वारा थोपी गई इमरजेंसी को राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। वह भोपाल में आपातकाल के खिलाफ लड़ने वालों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
Wed, 26 Jun 2024 09:20 PM