Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

धंसा केवटलिया-मदनपुर बांध, जागा प्रशासन

मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राप्ती नदी तट स्थित केवटलिया-मदनपुर बांध सेमरा पुल के निकट धंस गया है। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर...

offline
धंसा केवटलिया-मदनपुर बांध, जागा प्रशासन
default image
Newswrap हिन्दुस्तान टीम , देवरिया
Fri, 5 Jul 2024 2:15 AM
अगला लेख

मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद।
राप्ती नदी तट स्थित केवटलिया-मदनपुर बांध सेमरा पुल के निकट धंस गया है। जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर बाढ़ खंड विभाग के पांव फूल गए। आनन-फानन में जेसीबी आदि लगाकर उसे दुरुस्त कराने में जुट गया।

पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिससे नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है। गुरुवार को सेमरा पुल के पास से मदनपुर के गोला वार्ड को जाने वाला बांध करीब दो से तीन मीटर चौड़ाई में धंस गया। जिससे खलबली मच गई। सूचना पाकर बाढ़ खंड विभाग के सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, जेई नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। बंधा धंसने से विभाग के पांव फूल गए थे।

लोगों का कहना है कि इस बार बाढ़ आने पर जर्जर बांध उसे झेल नहीं पाएंगे। नदी के बढ़ते जलस्तर व बंधों के हालात को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि विभाग टूटे बंधे पर मरम्मत कार्य शुरु करा दिया है। सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी ने बताया कि बारिश के कारण बांध धंसा है। जिसे सही करा दिया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Deoria News Deoria Latest News Uttar Pradesh News Uttar Pradesh Latest News
होमफोटोशॉर्ट वीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें