Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

Virgo Compatibility: कन्या राशि वालों की इन 3 राशियों की साथ बनती है परफेक्ट जोड़ी

Arti Tripathi नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीम
Sat, 29 Jun 2024, 12:12:AM
अगला लेख

Kanya Rashi Ki Compatibility: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके व्यक्तित्व और स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। इसलिए विवाह के लिए राशि के आधार पर भी गुणों का मिलान किया जाता है। राशिचक्र की छठी राशि कन्या मानी गई है। कन्या राशि वालों का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बुद्धिमान, चतुर, ईमानदार, खुले विचारों वाले और सरल स्वभाव के होते हैं। यह रिलेशनशिप के मामले में भी सीरीयस होते हैं और साथी के प्रति बहुत लॉयल होते हैं। यह दूसरों का बहुत ख्याल रखते हैं और थोड़ा इमोशनल होते हैं। इन्हें प्रकृति से गहरा लगाव होता है। ये अपनी आयु से कम दिखाई देते हैं। इनकी लोगों से दोस्ती भी बहुत गहरी होती है और मुश्किल घड़ी में सच्चे दोस्त की तरह साथ निभाते हैं। मान��यता है कि कन्या राशि वालों की तीन राशियों के साथ कंपैटिबिलिटी बहुत अच्छी होती है। इन राशियों के जातक कन्या राशि के लिए परफेक्ट पार्टनर साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में...

वृषभ राशि : कन्या राशि वालों के लिए वृष राशि के जातक परफेक्ट मैच बन सकते हैं। इन दोनों को रिलेशनशिप में थोड़ा ओपन होने में समय लगता है और अपनी फीलिंग्स आसानी से नहीं कह पाते हैं। लेकिन यह एक-दूसरे लिए बेस्ट कपल साबित हो सकते हैं। वृष और कन्या राशि के कपल्स के बीच प्यार और विश्वास बहुत होता है। यह विपरीत परिस्थिति में भी साथी का हाथ नहीं छोड़ते हैं और हमेशा पार्टनर का सपोर्ट करते हैं।

कर्क राशि : कन्या राशि और कर्क राशि वालों की भी बेस्ट जोड़ी होती है। एक-दूजे के साथ टाइम स्पेंड करना इन्हें बहुत पसंद होता है। रिश्ता पुराना होने के बावजूद इनकी लव लाइफ में प्यार और रोमांस की कमी नहीं रहती है। अपने प्यार-भरे रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए यह हर दिन प्रयास करते हैं और साथी की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं। दोनों एक-दूसरे के इमोशन्स को समझने में काफी सक्षम होते हैं।

मकर राशि : कन्या राशि और मकर राशि के लोग भी बेस्ट कपल साबित होते हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री काफी रोमांचक होती है। इनकी लव लाइफ में कभी भी प्यार और रोमांस की कमी नहीं होती है। कहा जाता है इन दो राशियों के कपल्स का रिश्ता भी लंबे समय तक टिकता है। इनमें आपसी समझ और तालमेल बहुत अच्छा रहता है,जो इनके खुशहाल वैवाहिक जीवन का सीक्रेट माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें
अपना राशिफल जाने
News Iconधर्म की अगली ख़बर पढ़ें
Rashifal
होमफोटोशॉर्ट वीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन