ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडमंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी कोई और भरने लगा मांग में सिंदूर; शादी में खूब बवाल

मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी कोई और भरने लगा मांग में सिंदूर; शादी में खूब बवाल

थाना क्षेत्र के मधुडीह गांव में एक विक्षिप्त ने शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की इससे दूल्हा भड़क गया और बारात लेकर अपने गांव बुंडू के कटहलटोली चला गया।

मंडप में बैठे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी कोई और भरने लगा मांग में सिंदूर; शादी में खूब बवाल
sindoor
Devesh Mishraहिन्दुस्तान,तमाड़Wed, 03 Jul 2024 10:42 AM
ऐप पर पढ़ें

दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में बैठे थे। विवाह की रस्में चल रहीं थीं। तभी अचानक एक युवक आया और दुल्हन की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भरने लगा। इसे देखकर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए। शादी में जमकर बवाल हुआ। गुस्से में पूरी बारात वापस लौट गई। हालांकि बाद में यह पता चला कि दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने वाला शख्स विक्षिप्त है। वह दूसरे गांव का रहने वाला है और अक्सर लोगों को परेशान करता है। यह झारखंड के तमाड़ की घटना है।

गुस्से में वापस लौटी बारात
थाना क्षेत्र के मधुडीह गांव में एक विक्षिप्त ने शादी के मंडप में बैठी दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश की इससे दूल्हा भड़क गया और बारात लेकर अपने गांव बुंडू के कटहलटोली चला गया। घटना 30 जून की है। हालांकि पंचायत प्रतिनिधियों और तमाड़ थाना प्रभारी के समझाने-बुझाने पर मंगलवार की शाम शिव मंदिर में पुन: दूल्हा-दुल्हन की शादी कराई गई। बताया जाता है कि मधुडीह की युवती का बुंडू के कठहलटोली निवासी मोहन स्वांसी की शादी 30 जून को तय हुई थी।

कोई और भरने लगा मांग में सिंदूर
निर्धारित तिथि को कठहलटोली से बारात मधुडीह गांव पहुंची। यहां दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप पर रस्म निभा रहे थे कि दूसरे गांव का एक विक्षिप्त युवक मंडप में आकर दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करने लगा। यह देख लड़का और लड़की पक्ष में बहस होने लगी। घटना से नाराज दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारात सहित अपने घर लौट गया।

इसके बाद मुखिया राजकिशोर मुंडा, समाजसेवी अश्विनी कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि ऋषिकेश महतो और थाना प्रभारी तमाड़ अमित कुमार ने मिलकर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया। उन्होंने वर पक्ष को समझाया कि विक्षिप्त अक्सर आसपास के गांव वालों को परेशान करता रहता है। इसलिए उसे नजरंदाज करते हुए दुल्हन को अपने साथ रखे। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों की सहमति से तमाड़ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में युवक-युवती की शादी कराई।