Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।

हिमाचल के मुख्यमंत्री का ऐलान, प्रदेश में 6 हजार प्री-नर्सरी टीचर्स की होगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही 6 हजार से ज्यादा प्री नर्सरी टीचर्स की भर्ती की जाएगी। आइये जानते हैं।

offline
हिमाचल के मुख्यमंत्री का ऐलान, प्रदेश में 6 हजार प्री-नर्सरी टीचर्स की होगी भर्ती
Mohammad Azam वार्ता , शिमला
Fri, 28 Jun 2024 5:29 PM
अगला लेख

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार तीन से छह साल के बच्चों के लिए हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा अनुशिक्षक योजना शुरू करने जा रही है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 6297 प्री नर्सरी टीचर्स की भर्ती जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके साथ ही सुक्खू ने बताया कि प्रदेश सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों में 6297 प्री-प्राइमरी अनुभाग संचालित किए जा रहे हैं, जहां लगभग 60 हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा इन प्राथमिक विद्यालयों के साथ 2,377 आंगनबाड़ी केंद्र भी को- लोकेट किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्यों के शिक्षा विभाग को व्यापक प्रारंभिक बाल्य देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम तैयार करने का सुझाव दिया गया है।

शिक्षा विभाग प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा कार्यक्रम के सभी चार प्रारूपों को लागू करेगा। इन चार प्रारूपों के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों, पूर्व में स्थापित प्री-प्राइमरी स्कूलों में पढ़ रहे पांच से छह वर्ष की आयु के बच्चे और प्री-प्राइमरी स्कूलों को शामिल किया जाएगा। राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक राजीव गांधी डे- बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार 6,297 स्कूलों के लिए राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा परिषद् के नियमानुसार अनुशिक्षक रखेगी। सरकार की यह पहल बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके घर के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का समावेश करना प्रदेश सरकार का मूल ध्येय है। प्रदेश सरकार शिक्षकों के विभिन्न पदों को भरने जा रही है और इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश की अगली ख़बर पढ़ें
Government Job Himachal Pradesh News Sukhwinder Singh Sukhu
होमफोटोशॉर्ट वीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशनट्रेंडिंग ख़बरें