Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal guru yuti in vrishabh rashi horoscope mangal rashi parivartan rashifal bhavisfal lucky rashi

जुलाई में गुरु-मंगल करेंगे बड़ी हलचल, 45 दिन इन 3 राशि वालों के पास नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

  • Mangal and guru yuti 2024: शुक्रदेव की राशि में मंगल और गुरु बड़ी हलचल करने जा रहे हैं। इन दो बड़े ग्रहों की बनने वाली स्थिति कई राशि वालों के जीवन में खुशियां ला सकती है। जानें इन राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 28 June 2024 11:39 AM
हमें फॉलो करें

Mangal and Guru Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरू बृहस्पति और मंगल शुभता का प्रतीक हैं। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि व ऊर्जा का कारक माना गया है। गुरु ग्रह सुख-संपदा, वैभव, ऐश्वर्य और ज्ञान का कारक है। कई साल बाद देवगुरु बृहस्पति ने वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब मंगल ग्रह 12 जुलाई 2024 को शाम 07 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल किसी भी राशि में करीब 45 दिन रहते हैं। ऐसे में वृषभ राशि में सालों बाद मंगल व गुरु की युति बनेगी। जानें मंगल व गुरु मिलकर किन राशि वालों का कर सकते हैं कल्याण-

1. मेष राशि- गुरु व मंगल की युति मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाली है। यह युति आपके धन भाव में बनेगी। गुरु व मंगल मिलकर आकस्मिक धन लाभ कराएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होने के आसार हैं। आय के नए मार्ग खुलेंगे और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यह अवधि आपकी आर्थिक उन्नति करा सकती है। आपका कोई सपना साकार हो सकता है।

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए मंगल व गुरु की युति सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। इन ग्रहों की युति से आपकी आय में वृद्धि की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की मदद से किसी काम में सफलता हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप कुछ नया सीखने का विचार बना सकते हैं।

3. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को अटके हुए धन की प्राप्ति संभव है। मंगल व गुरु का संयोग आपके करियर व नौकरी में महत्वपूर्ण प्रभाव डालेगा। नौकरीपेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। पिता का साथ मिलेगा। इस अवधि में आप धन संचय करने के साथ ही आय के नए साधन भी खोज पाएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

29 जून से शनि-बुध मिलकर इन 4 राशियों के जीवन में मचाएंगे खलबली

जुलाई में इस दिन से सूर्य-शुक्र मिलकर करेंगे इन राशि वालों का कल्याण

ऐप पर पढ़ें