ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मोतिहारीजिला पार्षद हत्याकांड की निंदा, जताया शोक

जिला पार्षद हत्याकांड की निंदा, जताया शोक

सिकरहना। मोतिहारी में जिला पार्षद सह पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव की गोली मार की...

जिला पार्षद हत्याकांड की निंदा, जताया शोक
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSat, 29 Jun 2024 12:01 AM
ऐप पर पढ़ें

सिकरहना। मोतिहारी में जिला पार्षद सह पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव की गोली मार की हत्या की निंदा ढाका प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने करते हुए प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उनके निधन पर पैक्स अध्यक्षों ने शुक्रवार को रक्सा रहीमपुर स्थित पैक्स अध्यक्ष रामबाबू चौधरी के निवास पर एक शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा का आयोजन पैक्स अध्यक्ष मो. करीम की अध्यक्षता में की गई, जिसमें अफरोज आलम, विजय कुमार, रामबाबू चौधरी, ईश्वरचन्द्र पटेल, सुजीत झा, मणि सिंह, सुशील कुमार, राजेश चौधरी, पंकज शर्मा, राजीव कुमार, राजीव सिंह, जकाउल्लाह खान आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टी��� ने संपादित नहीं किया है।