Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडkangana ranaut gifta a beautiful house to his cousin brother in Chandigarh see pics

चुनाव जीतते ही कंगना रनौत ने चचेरे भाई को गिफ्ट किया आलीशान घर, शेयर की तस्वीरें

  • कंगना रनौत ने भाई को शादी पर गिफ्ट किया आलीशान महल जैसा घर, छोटे भाई ने तस्वीरें की शेयर। देखिए-

Usha लाइव हिन्दुस्तानTue, 18 June 2024 08:48 AM
हमें फॉलो करें

कंगना रनौत ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से सीट जीत कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। चुनावी प्रक्रिया में बिजी रहने के बाद अब एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। हाल में उन्हें अपने चचेरे भाई वरुण रनौत की शादी के फंक्शन में परिवार के साथ देखा गया था। अब एक्ट्रेस ने अपने इसी भाई को शादी के तोहफे के रूप में चंडीगढ़ में एक आलीशान घर गिफ्ट किया है।

 

कंगना ने भाई को गिफ्ट किया घर

कंगना के चचेरे भाई वरुण रनौत ने बड़ी बहन को इस खूबसूरत घर के लिए शुक्रियादा किया है। वरुण ने घर की कई तस्वीरें शेयर करते हुए दीदी को थैंक्यू कहा है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में भाई ने लिखा -इस खूबसूरत गिफ्ट के लिए थैंक्यू दीदी कंगना रनौत। चंडीगढ़ में अब घर है।' कंगना ने भी इस नए घर की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

कंगना ने शेयर की घर की तस्वीरें

कंगना ने घर प्रवेश की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फूलों से सजे इस घर को ख़ूबसूरती से सजाया गया है। घर में मरहून रंग का सोफा है, वाइट राउंड टेबल है। कार्पेट बिछा हुआ है। एक खूबसूरत झूमर भी है। ये आलीशान घर कंगना ने अपने चचेरे भाई और उनकी पत्नी अंजलि को गिफ्ट किया है। इतना कीमती तोहफा पा कर नवविवाहिता जोड़ा खुश है।

kangana gifts

कंगना रनौत से जुड़ा थप्पड़ विवाद

बता दें, कंगना रनौत पिछले कुछ वक्त से खबरों में बनी हुई हैं। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत जब चंडीगढ़ से फ्लाइट पकड़ कर दिल्ली के लिए रवाना हो रही थीं तो CISF की कर्मी कुलविंदर कौर ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। इस विवादित मुद्दे की कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आलोचना की थी। लेकिन सिंगर विशाल ददलानी, कमाल आर खान ने CISF कर्मी कुलविंदर का सपोर्ट किया था। फ़िलहाल, कंगना अपने परिवार के साथ व्यस्त हैं। जल्द वो अपनी फिल्म एमरजेंसी की शूटिंग खत्म करेंगी। इसके साथ ही मंडी के लोगों को किए वादों को पूरा करेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News,  लोकसभा चुनाव 2024,  बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

ऐप पर पढ़ें