ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरनेताजी सुभाष विवि में लगा शिविर, 124 ने किया रक्तदान

नेताजी सुभाष विवि में लगा शिविर, 124 ने किया रक्तदान

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रोट्रेक्ट क्लब और मनी फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष विवि में रक्तदान शिविर का आयोजन किया...

नेताजी सुभाष विवि में लगा शिविर, 124 ने किया रक्तदान
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 30 Jun 2024 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के रोट्रेक्ट क्लब और मनी फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वावधान में ��ेताजी सुभाष विवि में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रोट्रेक्ट क्लब के समन्वयक सहायक प्रध्यापक अभिनव कुमार ने बताया कि ब्रह्मानंद अस्पताल के डॉ. जवाहर, शक्ति कुमार और अस्पताल के अन्य तकनीशियनों के कुशल परिचालन में सुगमता के साथ शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 124 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। शिविर में विद्यार्थियों के उत्साहपूर्वक सम्मिलित होने पर कुलसचिव नागेंद्र सिंह ने उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके नागरिक कर्तव्य और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।