ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCR गाज़ियाबाद गंगनहर पटरी पर मिला अज्ञात महिला का शव ,हत्या की आशंका

गंगनहर पटरी पर मिला अज्ञात महिला का शव ,हत्या की आशंका

मोदीनगर,संवाददाता। गंगनहर पटरी पर सोनिया विहार रेगुलेटर के पास शनिवार सुबह एक महिला का...

गंगनहर पटरी पर मिला अज्ञात महिला का शव ,हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 29 Jun 2024 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मोदीनगर,संवाददाता।
गंगनहर पटरी पर सोनिया विहार रेगुलेटर के पास शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास शुरु कर दिए है। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई ��ा रही है। निवाड़ी पुलिस ने शनिवार सुबह सूचना मिली कि गंगनहर पटरी पर सोनिया विहार रेगुलेटर के पास शव पड़ा मिला है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव एक महिला का था। मृतका की उम्र 40 साल के आसपास है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान दिए है। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और शव को यहां पर फेंका गया है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका के शिनाख्त के प्रयास के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।