ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश चित्रकूटचित्रकूट में भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

चित्रकूट में भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

भाजपाइयों ने जनपद के 11 मंडलों के 124 शक्तिकेंद्रों के 851 बूथों पर रविवार को

चित्रकूट में भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
हिन्दुस्तान टीम,चित्रकूटSun, 30 Jun 2024 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपाइयों ने जनपद के 11 मंडलों के 124 शक्तिकेंद्रों के 851 बूथों पर रविवार को मन की बात कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणास्पद विचारों को सुना। कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों पर जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, जिपं अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, जिला संयोजक मन की बात कार्यक्रम आलोक पांडेय, सह संयोजक अखिलेश रैकवार रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करके जातिवादी, वंशवादी राजनीति को समाप्त करना है। वोटबैंक तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म करना है। मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर सबको नवाचार का प्रयास करना है। पूर्व सांसद ने कहा कि जनता के सपनो को भाजपा की डबल इंजन सरकारें पूरा कर रही हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ को जन-जन से संवाद स्थापित करके अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत बनाने के सहभागी योगदान करना है। मन की बात कार्यक्रम संयोजक ने कहा कि मन की बात विचारों के प्रवाह का सशक्त माध्यम है। मन की बात कार्यक्रम से देशभर मे चल रहे सकारात्मक प्रयास जन जन तक पहुंचते हैं। मन की बात कार्यक्रम जन जागरण का जीवंत आन्दोलन है। मन की बात कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार रूप देने में सहायक है। मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम युवा, छात्र, किसान सभी को प्रेरणा देता है। इस मौके पर चन्द्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, अनूप त्रिपाठी, निर्मलेन्द्र पांडेय, रवि गुप्ता, राघव अग्रवाल, अश्विनी अवस्थी, विकास पांडेय, भगवानदीन, रमाकांत पांडेय, ओमप्रकाश मिश्र, विनोद पांडेय, सच्चिदानंद गर्ग, योगेन्द्र सिंह, मोहनदास, प्रदीप सिंह आदि मौजूूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।