टोक्यो ओलंपिक 2021 वीडियो गैलरीऔर पढ़ें

Olympic Winners: दिल्ली में ओलंपिक विजेताओं को किया गया सम्मानित

Olympic Winners: दिल्ली में ओलंपिक विजेताओं को किया गया सम्मानित

टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों को दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इन जाबांज प्लेयर्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ओलंपिक 2020 में भारत की सफलता इस बात को दर्शाती है कि नया भारत दुनिया पर हावी होने की इच्छा और आकांक्षा रखता है। नीरज चोपड़ा, बजरंग पूनिया समेत भारत का ओलंपिक दल आज टोक्यो से स्वेदश लौटा और एयरपोर्ट पर सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ और फैन्स ने भारत माता की जय के नारे लगाए। एथलेक्टिक्स में देश को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा की एक झलन पाने के लिए फैन्स काफी बेताब दिखे। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक काफी यादगार रहा और देश ने पहली बार 7 मेडल...

Mon, 09 Aug 2021 10:23 PM
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से खास बातचीत

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से खास बातचीत

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने के बाद अगली प्रतियोगिताओं में 90 मीटर भाला फेंकने को अपना अगला लक्ष्य बनाया है।

Sun, 08 Aug 2021 07:22 PM
 गोल्ड जीतते ही नीरज चोपड़ा पर धन वर्षा, जानें कितना मिला इनाम

गोल्ड जीतते ही नीरज चोपड़ा पर धन वर्षा, जानें कितना मिला इनाम

टोक्यो ओलंपिक के भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा ने देश को झूमने का मौका दिया है। नीरज ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिलाया है तब से ही देश जश्न मना रहा है। गोल्ड जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाले नीरज चोपड़ा पर अब पैसों की बरसात हो गई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने नीरज पर धनवर्षा की है। तो चलिए जानते हैं नीरज को कौन, क्या-क्या दे रहा...

Sun, 08 Aug 2021 02:56 PM
Tokyo Olympics- रेसलर बजरंग पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tokyo Olympics- रेसलर बजरंग पूनिया ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारत की झोली में एक और ब्रॉन्ज मेडल डाल दिया है। भारतीय पहलवान ने 65 क्रिगा फ्रीस्टाइल वर्ग में खेले गए ब्रॉन्ज मुकाबले में कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को एकतरफा अंदाज में 8-0 से हराकर भारत को टोक्यो ओलंपिक में छठा मेडल दिलाया।

Sat, 07 Aug 2021 07:54 PM
Tokyo Olympics- नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, भारत को पहली बार एथलेटिक्स में मेडल

Tokyo Olympics- नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, भारत को पहली बार एथलेटिक्स में मेडल

भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचा दिया है। नीरज ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। क्वालीफाइंग राउंड की तरह ही नीरज का प्रदर्शन फाइनल में भी बेहद शानदार रहा और उन्होंने एथलेक्टिक्स में मेडल के 100 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया है।

Sat, 07 Aug 2021 06:55 PM
रोने लगीं भारतीय महिला Hockey टीम  की खिलाड़ी, जब PM Modi ने फोन पर बात की

रोने लगीं भारतीय महिला Hockey टीम की खिलाड़ी, जब PM Modi ने फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों से बात की, जिन्हें आज ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मैच में निराशा हाथ लगी। टीम इंडिया यह मैच हार गई। हालांकि उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया। पीएम मोदी ने फोन कॉल कर महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों से बात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

Fri, 06 Aug 2021 03:28 PM
Hockey में India को 41 साल बाद  Olympics Medal,  जर्मनी को 5-3 से हराया

Hockey में India को 41 साल बाद Olympics Medal, जर्मनी को 5-3 से हराया

भारत ने आखिरी बार हॉकी में ओलंपिक मेडल 1980 में जीता था, 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक मेडल जीतकर मनप्रीत एंड कंपनी ने इतिहास रच डाला है। भारत ने जर्मनी को 5-3 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। हॉकी में भारत का यह 12वां ओलंपिक मेडल है। भारत इससे पहले हॉकी में आठ गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रोन्ज ओलंपिक मेडल जीत चुका है।

Thu, 05 Aug 2021 12:45 PM
Olympic Medalist पीवी सिंधु भारत पहुंची, दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

Olympic Medalist पीवी सिंधु भारत पहुंची, दिल्ली एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

जापान की राजधानी टोक्यो में खेल जा रहे ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर स्टार शटलर पीवी सिंधु वापस भारत लौट आई हैं। ओलंपिक खेलों में भारत का मान बढ़ाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर काफी लोग मौजूद थे। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, \'मैं बहुत खुश हूं। मैं बैडमिंटन एसोसिएशन सहित सभी का मुझे सपोर्ट करने और उत्साह बढ़ाने के लिए बहुत आभारी हूं। यह बहुत खुशी का पल है। PV Sindhu, PV Sindhu Welcome at airport, Tokyo Olympics, Tokyo Olympics 2020, Sports News, Badminton News, Delhi Airport, Cricket News In Hindi, Cricket News,पीवी सिंधु, पीवी सिंधु स्वागत, टोक्यो ओलंपिक, टोक्यो ओलंपिक 2020, खेल न्यूज, स्पोर्ट्स न्यूज, बैडमिंटन न्यूज, दिल्ली...

Tue, 03 Aug 2021 07:06 PM
टोक्यो ओलंपिक 2020- ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

टोक्यो ओलंपिक 2020- ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच डाला है। टोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। ओलंपिक इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम का विनिंग मूमेंट देखकर आपकी आंखें भी छलक पड़ेंगी। जैसे ही मैच पूरा हुआ और भारत ने जीत दर्ज की, सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैदान पर ही रोने लगीं, जबकि भारतीय महिला टीम ने जमकर इस जीत का जश्न...

Mon, 02 Aug 2021 01:37 PM
टोक्यो ओलंपिक 2020: कांस्य जीत दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं पीवी सिंधु

टोक्यो ओलंपिक 2020: कांस्य जीत दो ओलंपिक मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं पीवी सिंधु

टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने इतिहास रच दिया है। सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में चीन की बिंग जियाओ को सीधे सेट में 21-13, 21-15 से मात दी। इस जीत के साथ ही सिंधु लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

Sun, 01 Aug 2021 07:42 PM
Tokyo Olympics Updates: सेमीफाइनल में पहुंचीं  PV Sindhu, मेडल की उम्मीद

Tokyo Olympics Updates: सेमीफाइनल में पहुंचीं PV Sindhu, मेडल की उम्मीद

टोक्यो ओलंपिक के आठवें दिन यानि के शुक्रवार को भारत ने अपनी झोली में एक और पदक डाल लिया है। मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने महिलाओं की 69 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया और इस ओलंपिक में देश के लिए दूसरा पदक पक्का किया।

Fri, 30 Jul 2021 06:13 PM
भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन कोरोना को मात देकर टोक्यो पहुंचीं, अब पक्का किया मेडल

भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन कोरोना को मात देकर टोक्यो पहुंचीं, अब पक्का किया मेडल

जापान की राजधानी टोक्यो में खेल जा रहे ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) ने भारत के लिए दूसरा मेडल पक्का कर दिया है। लवलीना ने अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपै की बॉक्सर नियेन चिन चेन को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय बॉक्सर ने चिन चेन के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज की।

Fri, 30 Jul 2021 04:52 PM
टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली Mirabai Chanu भारत लौटीं, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली Mirabai Chanu भारत लौटीं, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू सोमवार को स्वदेश लौट आईं। स्वदेश लौटने पर चानू का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा एयरपोर्ट

Mon, 26 Jul 2021 06:35 PM
टोक्यो ओलंपिक में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, जीता रजत पदक

टोक्यो ओलंपिक में भारत की वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, जीता रजत पदक

भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश को पहला मेडल दिला दिया है। चानू ने टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग में पदक का भारत का 21 साल का इंतजार खत्म किया और रजत पदक जीतकर देश का खाता भी खोला। उन्होंने महिलाओं की 49 किग्रा वर्ग में क्लीन एंड जर्क में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चीन की हाऊ झिहू ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

Sat, 24 Jul 2021 02:20 PM
Explainer- Olympics से जुड़ी वो बातें जो आप जानना चाहते हैं !

Explainer- Olympics से जुड़ी वो बातें जो आप जानना चाहते हैं !

पिछले रियो ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और उसे केवल एक सिल्वर मेडल और एक कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा था। भारत के लिए बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल और कुश्ती में साक्षी मलिक ने कांस्य पदक जीता था। इस साल भारत बैडमिंटन, कुश्ती, मुक्केबाजी और निशानेबाजी में पदक का प्रबल दावेदार है।

Thu, 22 Jul 2021 06:43 PM
क्या सुशील कुमार की कमी को पूरा करेंगे बजरंग, टारगेट पर है गोल्ड मेडल

क्या सुशील कुमार की कमी को पूरा करेंगे बजरंग, टारगेट पर है गोल्ड मेडल

जापान की राजधानी टोक्यो में होने जा रहे ओलंपिक खेलों के लिए भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया पूरी तरह तैयार हैं। बजरंग ओलंपिक के लिए भारत के सबसे बड़े पदक दावेदारों में से एक हैं और वे पिछले एक महीने से रूस में अभ्यास कर रहे हैं। उन्हें शनिवार को प्रैक्टिस करते चोट लगी, लेकिन उन्होंने कंफर्म कर दिया कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। बजरंग ने 2019 वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कोटा हासिल करके ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। बजरंग को खेल में उनके योगदान के लिए राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका...

Sun, 27 Jun 2021 06:59 PM
टोक्यो में इतिहास रचने को तैयार नीरज चोपड़ा, यूरोप में दे रहे तैयारियों को अंजाम

टोक्यो में इतिहास रचने को तैयार नीरज चोपड़ा, यूरोप में दे रहे तैयारियों को अंजाम

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) टोक्यो का टिकट कटा चुके हैं और उनसे देश को काफी उम्मीदें हैं। फिनलैंड में आयोजित कुओर्ताने खेलों में नीरज ने पिछले दो टूर्नामेंटों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कुओर्ताने खेलों में 86.79 मीटर की दूरी तय करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।

Sun, 27 Jun 2021 10:38 AM
इस बार पूरी है तैयारी, ओलंपिक में गोल्ड मेडल से कम मंजूर नहीं

इस बार पूरी है तैयारी, ओलंपिक में गोल्ड मेडल से कम मंजूर नहीं

भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के लिए काफी मेहनत की है। सिंधु इस बार भारतीय दल के दो ध्वजवाहकों में से एक की दौड़ में सबसे आगे हैं। इस बार भारत 23 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक उद्घाटन समारोह के लिए एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को ध्वजवाहक बनाया जाएगा।

Sat, 26 Jun 2021 04:34 PM
मिशन ओलंपिक मेडल में जुटीं सानिया मिर्जा, इंग्लैंड में कर रहीं जमकर तैयारियां

मिशन ओलंपिक मेडल में जुटीं सानिया मिर्जा, इंग्लैंड में कर रहीं जमकर तैयारियां

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की टेनिस कोर्ट पर वापसी हो चुकी है। उन्हें अगले महीने से टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेना है। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेते ही सानिया मिर्जा इतिहास रच देंगी। सानिया भारत की ओर से चार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगी।

Sat, 26 Jun 2021 03:26 PM