फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News विधानसभा चुनावMaharashtra election 2019: वर्सोवा विधानसभा सीट पर होगा तीसरा चुनाव

Maharashtra election 2019: वर्सोवा विधानसभा सीट पर होगा तीसरा चुनाव

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में एक चारकोप विधानसभा सीट भी है। वर्सोवा अपने सुंदर बीच और वर्सोवा फोर्ट के लिए प्रसिद्ध है। माध्यकालीन समय में यहां पुर्तगालियों का शासन रहा है। यह विधानसभा सीट...

Maharashtra election 2019: वर्सोवा विधानसभा सीट पर होगा तीसरा चुनाव
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 23 Sep 2019 05:33 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में एक चारकोप विधानसभा सीट भी है। वर्सोवा अपने सुंदर बीच और वर्सोवा फोर्ट के लिए प्रसिद्ध है। माध्यकालीन समय में यहां पुर्तगालियों का शासन रहा है। यह विधानसभा सीट मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वर्सोवा को स्थानीय लोग वेसावे भी कहते हैं। वर्सोवा विधानसभ का इलाका मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में आता है। वर्सोवा में अभी तक दो चुनाव  2009 और 2014 में हुए है। 2019 का विधानसभा चुनाव यहां तीसरा चुनाव होगा। 2009 के चुनाव की बात करें तो यहा से कांग्रेस के बल्देव खोसा ने शिसेना के यशोधर पी पांसे को हराया था। 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ भारती हेमंत ने कांग्रेस विधायक बल्देव खोसा को बड़े अंतर से हराया था। यहां भाजपा को 49 हजार से ज्यादा वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को  22 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिले थे।


2014 का चुनाव परिणाम
विजेता - भाजपा के डॉ भारती हेमंत
रनर अप प्रत्याशी -  कांग्रेस के बल्देव खोसा


महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराये जायेंगे और परिणाम 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। मुख्य निवार्चन अधिकारी सुनील अरोड़ा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव तिथियों का ऐलान किया। 288 सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव के लिए अधिसूचना 24 सितम्बर को जारी होगी। चार अक्टूबर नामांकन भरने का आखिरी दिन होगा और सात अक्टूबर तक नाम वापस लीए जा सकेंगे।

चुनाव की घोषणा के साथ ही दोनों राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी। मतदान 21 अक्टूबर को तथा 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 27 अक्टूबर तक पूरी कर ली जायेगी। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल नौ नवम्बर 2019 को समाप्त हो रहा है।