Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh shukra and surya will make trigrahi yoga know impact on zodiac

सूर्य,बुध, शुक्र बनाएंगे त्रिग्रही राजयोग, 31 जुलाई तक इन 5 राशियों को होगा महालाभ

  • Trigrahi Yog In Cancer Horoscope :ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जुलाई में कर्क राशि में सूर्य,बुध, शुक्र की युति से त्रिग्रही राजयोग का निर्माण होगा। जिससे कुछ राशियों को बहुत लाभ होगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीMon, 1 July 2024 12:09 AM
हमें फॉलो करें

Grah Gochar July 2024 : जुलाई माह में सूर्य,बुध, शुक्र और मंगल समेत 4 बड़े ग्रहों का गोचर होने जा रहा है। इस महीने में सूर्य,बुध और शुक्र की कर्क राशि में युति होगी। दृक पंचांग के अनुसार, 29 जून 2024 को बुध कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और 19 जुलाई 2024 तक इसी राशि में रहेंगे। 7 जुलाई 2024 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में विराजेंगे और 16 जुलाई 2024 को सूर्यदेव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में सूर्य, बुध और शुक्र के मिलन से त्रिग्रही योग बनेगा। इस शुभ संयोग के निर्माण से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। करियर में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं त्रिग्रही राजयोग से किन राशियों को होगा फायदा?

मिथुन राशि : त्रिग्रही राजयोग से मिथुन राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आय के नवीन स्त्रोतों से धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। करियर की बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। इस माह आपके सभी सपने साकार होंगे।

सिंह राशि : जुलाई महीने में सिंह राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। बिजनेस में मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से धन प्राप्त होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन हो सकता है। इस माह आपको करियर से जुड़े शुभ समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी।

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का महीना किसी वरदान से कम नहीं है। सूर्य, बुध और शुक्र गोचर के प्रभाव से नौकरी-कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होंगी। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपकी विजयी होगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। पार्टनरशिप के बिजनेस में प्रॉफिट होगा। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि : बुध, शुक्र और सूर्य की युति वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। जमीन-जायदाद में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं। समाज में खूब मान-सम्मान मिलेगा। हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी।

मकर राशि : जुलाई माह में मकर राशि वालों के जीवन में कई बड़े बदलाव होंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। त्रिग्रही योग से सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन के हर क्षेत्र में खूब तरक्की करेंगे। करियर की परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आध्यात्मिक बने रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें