Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope rashifal shukra nakshatra parivartan 2024 venus transit effects

शुक्र का भरणी नक्षत्र में प्रवेश इन राशियों को करेगा मालामाल, मां लक्ष्मी भी देंगी आर्शीवाद

ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 6 मई को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 May 2024 11:04 PM
हमें फॉलो करें

Shukra Nakshatra Parivartan : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल बदलने को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों की चाल बदलने का सभी राशियों पर शुभ- अशुभ प्रभाव पड़ता है। 6 मई को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग के कारक ग्रह हैं। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शुक्र के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। आइए जानते हैं, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- 

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • निवेश करने से लाभ होगा।
  • पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
  • मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन आनंदमय हो जाएगा।
  • खर्चों में कमी आएगी।
  • यह माह लेन- देन के लिए काफी शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- 

  • इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं।
  • मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।
  • दांपत्य जीवन सुखम रहेगा।
  • नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों को देगा शुभ फल, धन-लाभ के साथ ही लव लाइफ रहेगी बढ़िया

सिंह राशि- 

  • मां लक्ष्मी की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं।
  • व्यापार के लिए ये समय काफी शुभ है। 
  • धन- लाभ होगा, लेकिन आपको इस साल अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ रहेगा।

Akshaya Tritiya Shopping Time :10 मई को मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, इन शुभ मुहूर्तों में करें खरीदारी

कन्या राशि- 

  • निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है।
  • इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें।
  • व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
  • नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ऐप पर पढ़ें