Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips For Money: VastuShastra Dhan Labh Ke Upay

Vastu Tips For Money: धन-लाभ के लिए आजमाएं वास्तु शास्त्र से जुड़े ये अचूक उपाय

वास्तुशास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वास्तुदोष लगने पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में धन संचय व आर्थिक उन्नति के लिए कुछ उपाय बताए हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 May 2024 02:26 PM
हमें फॉलो करें

Vastu Tips for Money Dhan Labh Upay: वास्तुशास्त्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। वास्तुदोष के लगने पर आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में धन संचय व आर्थिक उन्नति के लिए कुछ उपाय बताए हैं। कई बार व्यक्ति को परेशानियों और मजबूरियों के कारण कर्ज लेना पड़ता है। कई बार हम कर्ज ले लेते हैं लेकिन उसे चुका नहीं पाते हैं। लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज चुकाना बाकी रह जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं, धन-लाभ के लिए वास्तु के उपाय-

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मुख्य द्वार के पास एक और छोटा-सा द्वार लगाना चाहिए।
  • वास्‍तु के अनुसार कर्ज से जल्द से जल्द मुक्ति पाने के लिए घर या दुकान की उत्तर दिशा में धन रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ ही धन लाभ भी होता है।

Rashi Parivartan : आने वाले कुछ दिनों में बदलेगी बुध, सूर्य और शुक्र की चाल, मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल

  • घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बना बाथरूम भी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ता है। इसलिए घर की इस दिशा में बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए।
  • धन-लाभ के लिए घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना शुभ माना जाता है। लेकिन कांच लाल, सिंदूरी या मैरून रंग का नहीं होना चाहिए।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों को देगा शुभ फल, धन-लाभ के साथ ही लव लाइफ रहेगी बढ़िया

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, कर्ज की किस्त चुकाने के लिए मंगलवार का दिन चुनना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पैसा लौटाने से कर्ज जल्दी उतर जाता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ऐप पर पढ़ें