Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Rise Horoscope Rashifal Shukra Uday for 260 days these zodiacs will get a lot of money

260 दिनों तक Venus रहेंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा पैसा ही पैसा

  • Venus Rise Horoscope Rashifal Shukra : पूरे साल शुक्र उदित अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। शुक्र के उदय रहने से कुछ राशियों की किस्मत बदल सकती है। बम्पर धन-लाभ और खुशियां मिल सकती हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली,लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 2 July 2024 11:29 AM
हमें फॉलो करें

Venus Rise Horoscope, Shukra Uday : शुक्र ग्रह इस वक्त मिथुन राशि में बैठ हुआ है। शुक्र की चाल पलटने से सभी राशियों के जीवन पर असर पड़ता है। इस वक्त शुक्र उदित अवस्था में गोचर कर रहे हैं। बता दें, पूरे साल शुक्र उदित अवस्था में ही गोचर करने वाले हैं। साल 2025 के मार्च के महीने में शुक्र अस्त हो जाएंगे। जल्द ही शुक्र देव चंद्रमा की कर्क राशि में भी प्रवेश करने वाले हैं। आइए जानते हैं धन-वैभव के दाता शुक्र का उदित अवस्था में गोचर करना किन राशियों की किस्मत पलट सकता है।

7 जुलाई तक मेष, तुला, कुंभ समेत 7 राशियों की लाइफ में होंगे चौंकाने वाले बदलाव

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए मिथुन राशि में शुक्र का उदय होना शुभ परिणाम लेकर आएगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। शुक्र के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

तुला राशि

मिथुन राशि में शुक्र के उदय होने से तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि

मिथुन राशि में शुक्र के उदय होने पर कन्या राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें