ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News हिमाचल प्रदेशहिमाचल के सीएम सुक्खू दिल्ली एम्स शिफ्ट; डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी, कैसी है तबीयत?

हिमाचल के सीएम सुक्खू दिल्ली एम्स शिफ्ट; डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी, कैसी है तबीयत?

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की देर रात को सरकारी आवास में मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ गई थी। उनके पेट में दर्द उठा था।

हिमाचल के सीएम सुक्खू दिल्ली एम्स शिफ्ट; डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी, कैसी है तबीयत?
Krishna Singhलाइव हिंदुस्तान,शिमलाFri, 27 Oct 2023 08:17 PM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए शुक्रवार सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। विभाग के डॉक्टरों की टीम ने उनके परीक्षण शुरू कर दिए हैं। इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की सेहत पहले से बेहतर है, चिंता की कोई बात नहीं है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है। उन्हें आराम की जरूरत है। इससे वह और तेजी से ठीक होंगे। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री सुक्खू का आईजीएमसी में उपचार चल रहा था। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात को उनके सरकारी आवास में मुख्यमंत्री के पेट में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें आईजीएमसी लाया गया जहां उनके अल्ट्रासाउंट समेत अन्य टेस्ट हुए। जांच के दौरान पेट में संक्रमण पाया गया। उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में भर्ती कर लिया गया। आईजीएमसी प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए छह डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी। 

इस बीच मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थकों एवं चाहने वालों में चिंता का माहौल बन गया है। वे सीएम सुक्खू के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनका हाल जानने के लिए गुरुवार को दिन भर आईजीएमसी में लोगों की भीड़ जुटी रही। 

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी थी। विगत जून माह में मुख्यमंत्री ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया था। इसके बाद वह पूरी तरह स्वस्थ थे। वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे थे। हाल ही में मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों का दौरा कर वहां के आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित की थी।