ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडभाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा

भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा

गावां। भाजपा गावां मंडल और माल्डा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक माल्डा साहू धर्मशाला में रविवार को...

भाजपा की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहMon, 01 Jul 2024 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

गावां। भाजपा गावां मंडल और माल्डा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक माल्डा साहू धर्मशाला में रविवार को हुई। अध्यक्षता माल्डा मंडल अध्यक्ष आनंदी यादव एवं संचालन गावां मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने किया। बैठक में लोकसभा चुनाव की समीक्षा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अनेक मुद्दो पर विचार विमर्श किया गया।
वहीं 19 मई 2024 को माल्डा मंडल में कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद पर भी सर्वसम्मति से विचार किया गया। दोनो मंडल की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि माल्डा मंडल के अमरदीप निराला का रवैया माल्डा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति बिल्कुल ही उदासीन है। इनके आचार व्यवहार और विचार से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने इन्हे पार्टी से निष्कासित करने की निर्णय लिया। कहा कि आलाकमान को भी इससे अवगत कराया जायेगा। कहा कि संगठन में अनुशासनहीनत��� बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव, भगवान दास वर्णवाल, बबलू साहा, हरिशंकर यादव, राजकुमार सिंह, देवनंदन साव, उदय प्रसाद, अंकज सिंह, विशाल पाण्डेय, बनारस सिंह, पवन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।