Hindi News मध्य प्रदेश MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा ने सीधी सीट भी जीती, देखें कौन-कहां से जीता?

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा ने सीधी सीट भी जीती, देखें कौन-कहां से जीता?

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में गई हैं। कांग्रेस इस बार एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रही। 2019 में जीती छिंदवाड़ा सीट भी उसके हाथ से निकल गई।

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा ने सीधी सीट भी जीती, देखें कौन-कहां से जीता?
MP Lok Sabha Election Results Live Updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Sneha BaluniEdited By: Sourabh Jain
Tue, 4 Jun 2024 11:35 PM

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुए। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों- शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी के लिए वोट डाले गए थे। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में भी छह सीटों- सतना, दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवाऔर टीकमगढ़ में मतदाताओं ने वोट डाले थे। तीसरे चरण में सात मई को नौ लोकसभा सीटों- बैतूल, भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, सागर और विदिशा में मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। चौथे चरण में भी लोकसभा सीटों- खरगोन, देवास, मंदसौर, उज्जैन, धार, खंडवा और इंदौर में 13 मई को वोट डाले गए थे।

अंतिम चरण के चुनाव के बाद एक जून को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए जो 2019 के आसपास हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी को 28 सीटें मिली थीं जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। हालांकि इस बार कांग्रेस को अपने गढ़ में विवेक बंटी साहू कड़ी चुनौती दे रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल में बताया गया है कि 29 सीटें बीजेपी को मिल रही हैं। अब देखना होगी की एग्जिट पोल के आंकड़े हकीकत में भी यही होते हैं या कांग्रेस को राहत मिल सकती है।

मप्र में किस सीट पर कौन जीता?

1. मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर (भाजपा)  
2. भिण्ड- संध्या राय (भाजपा) 
3. ग्वालियर- भरत सिंह कुशवाह (भाजपा)  
4. गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)
5. सागर- डॉ लता वानखेड़े (भाजपा)
6. टीकमगढ़- डॉ वीरेंद्र कुमार (भाजपा)
7. दमोह-राहुल सिंह लोधी (भाजपा)
8. खजुराहो- विष्णुदत्त शर्मा (भाजपा)
9. सतना- गणेश सिंह (भाजपा)
10. रीवा- जनार्दन मिश्रा (भाजपा)
11. शहडोल- हिमाद्रि सिंह (भाजपा)
12. जबलपुर- आशीष दुबे (भाजपा)
13. मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा)
14. बालाघाट- भारती पारधी (भाजपा)
15. छिंदवाड़ा- बंटी विवेक साहू (भाजपा)
16. होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी (भाजपा)
17. विदिशा- शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)
18. भोपाल- आलोक शर्मा (भाजपा)
19. राजगढ़- रोडमल नागर  (भाजपा)
20. देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी (भाजपा) 
21. उज्जैन- अनिल फिरोजिया (भाजपा)
22. मंदसौर- सुधीर गुप्ता (भाजपा)
23. रतलाम- अनिता नागरसिंह चौहान (भाजपा)
24. धार- सावित्री ठाकुर (भाजपा)
25. इंदौर- शंकर लालवानी (भाजपा)
26. खरगोन- गजेंद्र सिंह पटेल (भाजपा)
27. खंडवा- ग्यानेश्वर पाटिल (भाजपा)
28. बैतूल- दुर्गादास उईके (भाजपा)
29. सीधी- राजेश मिश्रा (भाजपा)

 

यहां पढ़ें इससे संबंधित सभी अपडेट्स:-

Tue, 04 Jun 2024 10:17 PM

सीधी से भाजपा के राजेश मिश्रा जीते

 MP Election Result 2024 Live: सीधी सीट को भी भाजपा ने जीत लिया है। पार्टी प्रत्याशी राजेश मिश्रा ने कांग्रेस के कमलेश्वर कुमार को 2,06,416 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी मिश्रा को 5,83,559 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के कुमार ने 3,77,143 मत हासिल किए।

Tue, 04 Jun 2024 08:51 PM

MP Election Result 2024 Live: अनिल फिरोजिया बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई

MP Election Result 2024 Live: उज्जैन से भाजपा उम्मीदवार अनिल फिरोजिया ने ��हा, 'इस जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व, हमारे मुख्यमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है... हम शुरू से ही कह रहे थे कि हम 29 में से 29 सीटें जीतेंगे... प्रधानमंत्री ने नमामि शिप्रा परियोजना के लिए 650 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही हम काम शुरू कर देंगे।'

Tue, 04 Jun 2024 07:54 PM

MP Election Result 2024 Live: वीडी शर्मा खजुराहो से 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते

 MP Election Result 2024 Live:  मप्र भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो लोकसभा सीट को 5,41,229 वोटों से जीत लिया। उन्होंने बसपा के कमलेश कुमार को मात दी। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन के तहत यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था और समाजवादी पार्टी की मीरा यादव का नामांकन निर्वाचन अधिकारी ने तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया था। शर्मा को 7,72,774 वोट मिले, जबकि बसपा के कमलेश कुमार को 2,31,545 वोट मिले।

Tue, 04 Jun 2024 07:44 PM

MP Election Result 2024 Live: सीएम ने भ्रष्टाचारियों और परिवारवादियों की हार बताया

MP Election Result 2024 Live: भाजपा की जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'ये पूरा परिणाम भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों और तमाम तरह के हल्के हथकंडे अपनाने वाले गठबंधन के खिलाफ मोदी जी की तीसरी बड़ी जीत है। जिसके माध्यम से हमारा एनडीए गठबंधन सत्ता संभालेगा।'

Tue, 04 Jun 2024 07:05 PM

MP Election Result 2024 Live: वीडी शर्मा ने कहा कि हमने खजुराहो में ऐतिहासित जीत दर्ज की

MP Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश के खजुराहो से भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा ने अपनी जीत पर कहा, 'जनता ने एक बार फिर पीएम मोदी को अपना आशीर्वाद दिया है। हमें मध्य प्रदेश और खजुराहो में ऐतिहासिक जीत मिली है। पीएम मोदी एनडीए सरकार में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं।'

Tue, 04 Jun 2024 06:51 PM

MP Election Result 2024 Live: मोहन यादव ने जीत पर सभी का आभार जताया

MP Election Result 2024 Live: चुनाव नतीजों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हमने छप्परफाड़ के जीत दर्ज की है। हमने कई सीटों पर एक लाख से ज्यादा वोटों हासिल किए हैं। एक बार अपने लिए भी तालियां बजाएं। सीएम ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, साथियों का आभार व्यक्त किया।

Tue, 04 Jun 2024 06:37 PM

MP Election Result 2024 Live: शिवराज ने जीत के लिए जनता को प्रणाम किया

MP Election Result 2024 Live: विदिशा से चुनाव जीतने के बीज शिवराज सिंह ने कहा कि एमपी में मोहन यादव की सरकार अच्छा काम करेगी। मोहन जी को जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। जनता का प्रणाम। 

Tue, 04 Jun 2024 06:29 PM

MP Election Result 2024 Live: सागर सीट से बीजेपी की डॉ. लता वानखेड़े आगे

MP Election Result 2024 Live: सागर लोकसभा सीटे से बीजेपी की डॉक्टर लता वानखेड़े आगे चल रही हैं। उन्होंने 471222 वोटों की बढ़त बनाई हुई है। उनके खिलाफ कांग्रेस के चंद्र भूषण सिंह बुंदेला उर्फ गुड्डू राजा ने चुनाव लड़ा। 

Tue, 04 Jun 2024 06:12 PM

MP Election Result 2024 Live: धार की बीजेपी उम्मीदवार सावित्री ठाकुर ने कहा मैं जीत को लेकर आश्वस्त थी

MP Election Result 2024 Live: धार लोकसभा सीट से भाजपा नेता और उम्मीदवार सावित्री ठाकुर ने कहा, 'मुझे अपनी जीत का भरोसा उसी दिन से था, जिस दिन से मुझे चुनाव लड़ने का टिकट मिला था... मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं... जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है... मेरी प्राथमिकताएं स्वास्थ्य, शिक्षा हैं...' चुनाव आयोग के लेटेस्ट रुझानों के अनुसार, वह 2,18,665 मतों के अंतर से आगे चल रही हैं। 

Tue, 04 Jun 2024 05:42 PM

MP Election Result 2024 Live: एमपी में बीजेपी ने रचा इतिहास

MP Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश की राजनीति में बीजेपी ने इतिहास रच दिया है। पार्टी ने 29 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। 2024 में पार्टी ने कांग्रेस के किले छिंदवाड़ा को भी भेद दिया।

Tue, 04 Jun 2024 05:38 PM

MP Election Result 2024 Live: नरेंद्र सिंह तोमर ने नतीजों के लिए मतदाताओं का आभार जताया

MP Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने नतीजों पर कहा, 'लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। मध्य प्रदेश में बीजेपी हमेशा 28 सीटें जीतती आई है, सिर्फ एक सीट बची थी और बीजेपी ने वह सीट भी जीत ली है। बीजेपी ने 29 सीटें जीती हैं। मैं मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं...'

Tue, 04 Jun 2024 05:36 PM

MP Election Result 2024 Live: शिवराज के आवास जाकर कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

MP Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भोपाल स्थित उनके आवास पर बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की और उन्हें गुलदस्ते भेंट किए।

Tue, 04 Jun 2024 05:26 PM

MP Election Result 2024 Live: दमोह-जबलपुर सीट से जीती बीजेपी

MP Election Result 2024 Live: दमोह से बीजेपी के राहुल सिंह लोधी जीते। वहीं जबलपुर से आशीष दुबे जीत गए हैं। पार्टी को अबतक 18 सीटों पर जीत मिल गई है। 

Tue, 04 Jun 2024 05:15 PM

MP Election Result 2024 Live: शिवराज ने पूरा किया वादा

MP Election Result 2024 Live: शिवराज सिंह ने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा था कि वे राज्य की 29 सीटें जीतकर तोहफे के तौर पर पीएम मोदी को भेंट करेंगे। पार्टी यहां क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है।

Tue, 04 Jun 2024 04:59 PM

MP Election Result 2024 Live: सीधी से बीजेपी के राजेश मिश्रा जीते

MP Election Result 2024 Live: सीधी से बीजेपी के राजेश मिश्रा जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल को हराया है। इस सीट पर वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा था।

Tue, 04 Jun 2024 04:55 PM

MP Election Result 2024 Live: भिंड से बीजेपी की संध्या रे आगे चल रही हैं

MP Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा सीट से बीजेपी की संध्या रे छह हजार वोटों से आगे चल रही हैं। इस सीट की पहचान चंबल के दुर्दांत इलाके के तौर पर होती है। कांग्रेस के फूल सिंह बरैया पीछे चल रहे हैं।

Tue, 04 Jun 2024 04:41 PM

MP Election Result 2024 Live: फग्गन सिंह कुलस्टे ने कहा कि मैंने ईमानदारी से काम किया

MP Election Result 2024 Live: फग्गन सिंह कुलस्ते ने जीत पर कहा कि मैंने ईमानदारी से काम किया है। यही वजह है कि मुझे जनता का आशीर्वाद मिला है। हमने बड़े लक्ष्य को सामने रखकर चुनाव लड़ा है। उन्होंने कांग्रेस के ओंकार सिंह मरकाम को हराया है।
 

Tue, 04 Jun 2024 04:33 PM

MP Election Result 2024 Live: शिवराज ने जीत के लिए जनता को धन्यवाद कहा

MP Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश के विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे 8.20 लाख से ज्यादा वोटों से जिताया है। यह पीएम मोदी में लोगों के भरोसे का नतीजा है।'

Tue, 04 Jun 2024 04:28 PM

MP Election Result 2024 Live: दिग्विजय सिंह ने कहा बीजेपी को नहीं मिलेगा बहुमत

MP Election Result 2024 Live: कांग्रेस नेता और राजगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा, 'मैं मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देता हूं, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है... भाजपा किसी भी हालत में बहुमत हासिल नहीं करेगी... नतीजतन, भाजपा में अंदरूनी कलह होगी... जहां तक ​​राजगढ़ लोकसभा सीट का सवाल है, मतदान मेरी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हुआ... अभी आधी मतगणना ही हुई है, आगे देखते हैं क्या होता है....'

Tue, 04 Jun 2024 04:22 PM

MP Election Result 2024 Live: जनता ने कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ: शिवराज

MP Election Result 2024 Live: विदिशा से बड़ी जीत दर्ज करने वाले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी में जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है।