ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News देशभाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया भगवान शिव के त्रिशूल का अर्थ, PM मोदी को बताया सच्चा अनुयायी

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया भगवान शिव के त्रिशूल का अर्थ, PM मोदी को बताया सच्चा अनुयायी

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को भगवान शिव के त्रिशूल का अर्थ बताया है। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ भूत, वर्तमान और भविष्य से है। पीएम मोदी इन्हीं अर्थों को ध्यान में रखकर काम करते हैं।

भाजपा सांसद ने राहुल गांधी को बताया भगवान शिव के त्रिशूल का अर्थ, PM मोदी को बताया सच्चा अनुयायी
Surya Prakashलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 02 Jul 2024 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में सोमवार को तीखा भाषण दिया था। उन्होंने भगवान शिव की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि उनका त्रिशूल शांति का संदेश देता है। उन्होंने त्रिशूल को जमीन में गाड़ते हुए अहिंसा का संदेश दिया था। इसके अलावा राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भगवान शिव का यह संदेश वे लोग नहीं जानते, जो खुद को हिंदू कहते हैं और दिन भर हिंसा-हिंसा करते हैं। राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को लेकर की गई इस टिप्पणी पर विवाद छिड़ गया था। यहां तक पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह तक ने बीच में दखल दिया था और राहुल गांधी के बयान को खारिज किया था।

वहीं राहुल गांधी को अब भाजपा के झारखंड से सांसद निशिकांत दुबे ने त्रिशूल का अर्थ समझाया है। उन्होंने कहा कि त्रिशूल में तीन नोक हैं, जो हमें भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बताते हैं। दुबे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भगवान शिव के त्रिशूल के इस अर्थ को समझते हैं। वह भारत के वर्तमान को बेहतर कर रहे हैं और भविष्य को सुधारने के लिए प्रयास कर रहे हैं। यही भगवान शिव का संदेश है और पीएम नरेंद्र मोदी इस पर अमल कर रहे हैं। ये लोग भगवान शिव के बारे में क्या जानेंगे।

निशिकांत दुबे ने इस दौरान आपातकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरे मुलायम सिंह यादव से अच्छे रिश्ते थे, वह अकसर मुझे बताते थे कि आपातकाल में कैसे अत्याचार हुए थे। उन्होंने कहा कि मेरे गोविंदाचार्य थे। वह और रामबहादुर राय जेल में थे। उनके ही साथ लालू यादव भी आपातकाल के दौर में जेल में बंद थे। इसी दौरान लालू यादव की बेटी का जन्म हुआ था। तब रामबहादुर राय ने कहा था कि आपको अपनी बेटी का नाम मीसा रख देना चाहिए। मीसा वह कानून था, जिसके तहत आपातकाल में पाबंदियां लगाई गई थीं। निशिकांत दुबे ने अपनी स्पीच में संविधान को लेकर भी कांग्रेस पर हमला बोला और उसमें गैर-जरूरी संशोधन करने के आरोप लगाए।