ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCR गाज़ियाबाद अधिवक्ता परिषद ब्रज की श्रद्धा चौहान बनीं अध्यक्ष

अधिवक्ता परिषद ब्रज की श्रद्धा चौहान बनीं अध्यक्ष

अधिवक्ता परिषद ब्रज की श्रद्धा चौहान बनी अध्यक्ष, अरुण कुमार महामंत्री -गाजियाबाद इकाई की...

अधिवक्ता परिषद ब्रज की श्रद्धा चौहान बनीं अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 29 Jun 2024 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अधिवक्ता परिषद ब्रज की श्रद्धा चौहान बनी अध्यक्ष, अरुण कुमार महामंत्री
-गाजियाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन

गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। अधिवक्ता परिषद ब्रज गाजियाबाद इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में श्रद्धा चौहान को अध्यक्ष और अरुण कुमार को महामंत्री के रूप में चुना गया।

बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष नरोत्तम गर्ग ने करते हुए नई कार्यकारिणी का ऐलान किया है।

परिषद के क्षेत्र संयोजक लिटिगेशन विपिन त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि संगठन में कोई भी पद कार्यकर्ता के पद से बड़ा नहीं होता। संगठन का निर्माण अच्छे कार्यकर्ता से होता है तथा अच्छे कार्यकर्ता ही संगठन को आगे लेकर चलते हैं। मुख्य वक्ता अधिवक्ता ब्रहमदेव त्यागी ने अधिवक्ताओं को कई अन्य प्रकार की जानकारी दी। बैठक में प्रमोद तितौरिया, ज्ञानेन्द्र शर्मा, संजीव त्यागी उपाध्यक्ष, मोहनीश जयंत को कोषाध्यक्ष, अतुल त्यागी, अशोक शर्मा, आशीष सिरोही को मंत्री, सारिका त्यागी, आभा वर्मा, संजीव गर्ग, आलोक कुमार, पूजा वरूण, भारती शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य, वरूण त्यागी, गीता सिंघल, राजीव गुप्ता, नितिन शर्मा को विशेषर आमंत्रित सदस्य नामित किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता केपी सिंह, राजवीर त्यागी को इकाई का सरंक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन मोहनीश जयंती ने किया। इस अवसर पर तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष वेदपाल कुशवाहा, मनु गोस्वामी, वदंना सेंगर, नरेश चौधरी, सुनीता वर्मा, चंचल गुप्ता, गौतम त्यागी, सोमेश त्यागी, संजीव तिवारी, शबनम खान, रूबी, राकेश कुमार, शालू, शिवानी, प्रमोद आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।