ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCRग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी; मलबे में दबकर 3 बच्चों की मौत

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी; मलबे में दबकर 3 बच्चों की मौत

एनसीआर के ग्रेटर नोएडा इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक घर गिरने से उसके नीचे आठ बच्चे दब गए। सूरजपुर की इस घटना में तीन मासूमों की दर्दनाक रूप से मौत हो गई है।

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी; मलबे में दबकर 3 बच्चों की मौत
Mohammad Azamलाइव हिन्दुस्तान,ग्रेटर नोएडाSat, 29 Jun 2024 05:36 AM
ऐप पर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के खोदना कलां गांव में शुक्रवार की देर शाम एक निर्माणधीन मकान दीवार गिरने के बाद भरभरा कर गिर गया। इस हादसे के दौरान आठ बच्चे मलबे में दब गए। किसी तरह ग्रामीणों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जिनमें तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया।

एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि खोदना कलां गांव  में सगीर मकान बनवा रहा है। शुक्रवार की देर शाम निर्माणधीन दो मंजिला मकान की दीवार गिरने के बाद छत भी गिर गई। मकान में खेल रहे बच्चे नीचे दब गए। हादसे में सगीर की 16 वर्षीय बेटी आयशा और 15 वर्षीय बेटा समीर, मोइनुद्दीन
चार वर्षीय बेटा आहद और दो वर्षीय बेटी अलफिजा, इकराम का पांच वर्षीय बेटा हुसैन, शेरखान का आठ वर्षीय बेटा आदिल और ग्यारह वर्षीय बेटा वासील, रहीस की 12 वर्षीय बेटी सोहना घायल हो गए। दीवार गिरने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। किसी तरह मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां आहद, आदिल और अलफिदा की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि घायल पांच बच्चों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

घटना के बाद मची चीख पुकार

इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग जोर-जोर से रोने चिल्लाने लगे। दरअसल, मकान का निर्माण कार्य होने की वजह से सगीर का परिवार एक बराबर के घर में रह रहा है, जबकि बच्चे यहां खेलने गए थे। जब मकान गिरा तो बच्चे उसमें दब गए। इसके बाद लोगों में चीख पुकार मच गई। पूरे गांव के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन कर बच्चों को बाहर निकाला गया और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा रेस्क्यू टीम के साथ अभी भी मकान में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मलबे को हटाया जा रहा है।

छुट्टियों में नानी के घर आए थे बच्चे

इस घटना में सगीर के नाती भी हादसे का शिकार हुए हैं। गर्मियों की छुट्टी होने की वजह से बच्चे अपनी नानी के घर आए हुए थे। इनमें यह बच्चे लुहारली गांव के बताए जा रहे हैं। सभी बच्चे एक साथ यहां खेल रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हुए। पांच बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सेंट्रल नोएडा की डीसीपी सुनीति ने कहा, 'खोदना कला गांव में निर्माणाधीन मकान गिरा है। जिसमें आठ बच्चे दबे थे, तीन की मौत हो गई है। पांच का इलाज चल रहा है। मलबे में अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। प्रकरण की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।'