सीमा हैदर
![](https://cdn.statically.io/img/images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2023/07/09/4_3/4_3_1/sachin_seema_1688875298.jpeg)
सीमा हैदर नाम की एक महिला पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भागकर भारत आ गई। पबजी खेलते हुए ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ उसका अफेयर हो गया। करीब तीन साल तक फोन पर बातचीत के बाद सीमा ने भारत आने का फैसला किया और नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा आ गई। यहां करीब डेढ़ महीने रहने के बाद पुलिस को इसकी खबर हो गई। सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, पांच दिन बाद ही दोनों को जमानत मिल गई। सीमा की प्रेम कहानी की चर्चा दुनियाभर में हुई।