ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशपहले वाला पड़ा पीछे तो प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से मांगी मदद, पुलिस ने बताई दबंग महिला की खौफनाक कहानी

पहले वाला पड़ा पीछे तो प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से मांगी मदद, पुलिस ने बताई दबंग महिला की खौफनाक कहानी

मोहब्बत इंसान से क्या-क्या नहीं करवाती है। कोई अपने प्यार की खातिर दूसरे की जान ले लेता तो कहीं कोई अपनी जान गंवा बैठता है। यूपी के आगरा से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।

पहले वाला पड़ा पीछे तो प्रेमिका ने दूसरे प्रेमी से मांगी मदद, पुलिस ने बताई दबंग महिला की खौफनाक कहानी
Dinesh Rathourप्रमुख संवाददाता,आगराMon, 17 Jun 2024 05:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मोहब्बत इंसान से क्या-क्या नहीं करवाती है। कोई अपने प्यार की खातिर दूसरे की जान ले लेता तो कहीं कोई अपनी जान गंवा बैठता है। यूपी के आगरा से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली महिला जया चाहर का बृजवीर सिंह नामक युवक के साथ कई सालों से गांव के ही युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था। दोनों के बीच अवैध संबंध भी थे। कुछ साल बाद महिला की जिंदगी में दूसरा व्यक्ति आ गया तो पहला प्रेमी उससे जुदा हो गया। पहले प्रेमी को महिला की बेवफाई बर्दाश्त नहीं हो रही थी। वह अपने प्यार को भुला नहीं पा रहा था। प्रेमिका अब दूसरे युवक के से प्यार करने लगी थी। बृजवीर दोबारा उससे संपर्क का प्रयास कर रहा था। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। महिला ने अपने नए दोस्त के साथ मिलकर पहले प्रेमी को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। महिला और उसके दोस्त ने कुछ और लोगों के साथ मिलकर बृजवीर सिंह की हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया। महिला सहित पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

ग्वालियर हाईवे पर खूबी राम इंटर कॉलेज के पास दिनदहाड़े युवक की हत्या हुई थी। प्रथम दृष्टया ठोड़ी पर गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गई थी। मृतक की पहचान मूलत: पिलखुआ, गाजियाबाद निवासी 40 वर्षीय बृजवीर सिंह के रूप में हुई थी। वर्तमान में वह बुंदूकटरा इलाके में रह रहा था। डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि बृजवीर सिंह के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ी  गई थी। उसे बेस बॉल के बैट से बेरहमी से पीटकर मारा गया था। मलपुरा पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की। ग्रामीणों से पुलिस को जानकारी मिली थी कि मौके पर एक महिला भी मौजूद थी। वह खेतों में होकर भागी।

तीन युवक बाइक पर जखौदा की तरफ भागे थे। पुलिस को छानबीन में पता चला कि वारदात में घटना स्थल से 400 मीटर दूर एसआर सिटी कालोनी, जखौदा निवासी जया चाहर शामिल है। छानबीन में ये भी पता चला कि बृजवीर सिंह कई साल महिला के साथ लिवइन में रहा था। वर्ष 2017 में महिला की दोस्ती नैनाना जाट, सदर निवासी सुरेंद्र चाहर से हो गई थी। उसने बृजवीर सिंह से नाता तोड़ लिया था। वह लगातार उससे संपर्क का प्रयास कर रहा था। वर्ष 2019 में बृजवीर ने सुरेंद्र के कपड़ों के शोरूम में आग लगा दी थी। सदर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। बृजवीर सिंह उसमें जेल गया था। जय मुकदमे में गवाह थी।

दो बार जया के घर पहुंचा था

बृजवीर सिंह शनिवार की सुबह जया के घर पहुंचा था। वह उससे नहीं मिली। उसने जानकारी सुरेंद्र चाहर को दी थी। दोपहर को बृजवीर सिंह दोबारा उसके घर गया। सुरेंद्र चाहर को जैसे ही सूचना मिली वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। जया भी वहां आ गई। सभी ने मिलकर बृजवीर की हत्या कर दी। घटना पर जया के अलावा पांच युवक और मौजूद थे। पुलिस ने चार को पकड़ लिया है। एक अभी फरार है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने हत्याकांड में जया चाहर, सुरेंद्र चाहर (नैनाना जाट, सदर), रोहित उर्फ राजा (सादाबाद), सोनू (कागारौल), अतुल (सैमरी, ताजगंज)  को गिरफ्तार किया है। 

महिला ने कागारौल में चलवाई थीं गोलियां

जया चाहर दबंग है। वर्ष 2022 में कागारौल थाने के गांव बिसहरा में फायरिंग की घटना हुई थी। मुकदमे में जया सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। इसी घटना के बाद उसने गांव छोड़ दिया था। जखौदा के पास कालोनी में रहने लगी थी।

आगजनी में निर्दोष भी फंसाए

एसओ मलपुरा ईश्वर तोमर ने बताया कि जया चाहर बेहद शातिर है। सुरेंद्र चाहर की कपड़ों की दुकान में आग बृजवीर सिंह ने लगाई थी। मुकदमे में मलपुरा क्षेत्र के तीन-चार और लोगों को नामजद किया गया था। इन लोगों से जया ने एक प्लाट का सौदा किया था। उन्हें पूरी रकम भी नहीं दी थी। मुकदमे में उन्हें फंसाकर जेल भिजवा दिया था। रुपयों के लिए आरोपित महिला कुछ भी कर सकती है।