ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News छत्तीसगढ़सरगुजा में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी ने दुष्कर्म कर प्राइवेट‌ पाट‌ से किया छेड़छाड़

सरगुजा में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी ने दुष्कर्म कर प्राइवेट‌ पाट‌ से किया छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में महिला से रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया‌ जा रहा है‌ कि महिला से रेप के बाद युवक ने पत्थर से सिर कुचल कर हत्या दिया। 

सरगुजा में महिला से रेप के बाद हत्या, आरोपी ने दुष्कर्म कर प्राइवेट‌ पाट‌ से किया छेड़छाड़
Rohit Burmanलाइव हिन्दुस्तान,रायपुरFri, 28 Jun 2024 04:45 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के उडुमकेला गांव में एक महिला की अर्धनग्‍न लाश मिली है। इस खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका है कि रेप करने में नाकाम होने के बाद महिला के साथ मारपीट की गई है।  इतना ही नहीं हैवान ने महिला के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ किया है। इसके बाद महिला के सिर को पत्थर से कुचल कर लाश को ठिकाने लगाने की‌ कोशिश की गई है। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलने पर सीतापुर थाना प्रभारी भरतलाल साहू फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर टीम गठित कर एक साथ मौके पर घटना स्थल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश किया होगा। नाकाम होने पर महिला के सिर को कुचल दिया। आशंका है कि हत्या के बाद आरोपी ने रेप किया है। इसके बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना कबूला है। पुलिस के मुताबिक, महिला का पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। वह रात में घर वापस नहीं लौट पाया। इस दौरान रात के समय आरोपी और महिला दोनों एक साथ बैठकर शराब पीये। शराब पीने के बाद महिला रात को वहीं सो गई‌ और वह घर नहीं लौटी। इस दौरान महिला बाथरूम करने घर के बाहर गई, तभी आरोपी की नियत बिगड़ गई। आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई, लेकिन महिला ने उसे मना कर दिया।   

इस दौरान आमापारा निवासी आरोपी रघु मांझी ने महिला के साथ रेप की कोशिश की है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने चेहरे और सिर पर पत्थर से वार कर दिया, इससे महिला जमीन पर गिर गई। पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने महिला की हत्या कर रेप किया है। महिला की लाश को ठिकाना लगाने के लिए खेत के एक गड्ढे में फेंक दिया था। हालांकि पूरे मामले की खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।