फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News क्रिकेटIND W vs SA W: भारत ने पहली पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पुरुष टीम को भी छोड़ा पीछे

IND W vs SA W: भारत ने पहली पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पुरुष टीम को भी छोड़ा पीछे

IND W vs SA W: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय महिला टीम ने एक दिन में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने का रिकॉर्ड बना डाला।

IND W vs SA W: भारत ने पहली पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, पुरुष टीम को भी छोड़ा पीछे
Deepakलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 28 Jun 2024 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

IND W vs SA W: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे महिला टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारतीय महिला टीम ने एक दिन में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मामले में उसने पुरुषों की टीम को भी पीछे छोड़ दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 525 रन था। इससे पहले एक दिन के खेल में सबसे ज्यादा रन 2002 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए टेस्ट मैच में बना था। तब श्रीलंका ने एक दिन में 508 रन बनाए थे। इसके अलावा महिला टेस्ट क्रिकेट में एक दिन के खेल में बना सबसे बड़ा स्कोर 431 भी यहां पर पीछे छूट गया।

बने कई रिकॉर्ड
भारत की तरफ से इस मैच में शेफाली वर्मा ने ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 205 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान शेफाली महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गईं। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 149 रनों की शतकीय पारी खेली। एम ए चिदंबरम स्‍टेडियम में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का मुजाहिरा करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए पहले विकेट के लिये 292 रनों की रिकार्ड साझेदारी की। 

रन आउट हो गईं शेफाली वर्मा
भारतीय पारी के 52वें ओवर में डेलमी टकर ने स्मृति मंधाना को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। स्मृति ने 161 गेंदों 27 चौकों और एक छक्के की मदद से (149) रन बनाये। मंधाना के बाद बल्लेबाजी करने आयी सतीश शुभा (15) रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 75वें ओवर में रन लेने के प्रयास में शेफाली वर्मा दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हो गई। उन्होंने 197 गेंदों में 23 चौके और आठ छक्के लगाते हुए (205) रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। जेमिमा रॉड्रिग्स (55) रन बनाकर आउट हुई। दिन का खेल समाप्त होने के समय कप्तान हरमनप्रीत कौर नाबाद (42) और ऋचा घोष नाबाद (43) की पर थी। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेलमी टकर को दो विकेट मिले। नडीन डी क्लर्क ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

यह बने नए रिकॉर्ड्स 
-
एक दिन में 525 रन बनाकर भारतीय महिला टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक दिन में सबसे ज्यादा बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने पुरुषों को भी पीछे छोड़ दिया।
-शेफाली वर्मा ने महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरे शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 194 गेंदों पर यह कारनामा अंजाम दिया।
-शेफाली ने अपनी 205 रनों की पारी में 23 चौके और आठ छक्के लगाए। इसके साथ ही महिला टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में मोस्ट सिक्सेस का रिकॉर्ड शेफाली के नाम हो गया।
-इसके अलावा शेफाली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टेस्ट क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाली भारत की सबसे कम उम्र की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गईं। पहले नंबर पर मिताली राज हैं, जिन्होंने 19 साल 256 दिन की उम्र में ऐसा किया था। शेफाली की उम्र 20 साल 152 दिन है।
-स्मृति और शेफाली ने मिलकर पहले विकेट के लिए 292 रनों की साझेदारी निभाई। यह महिला टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड है।