Hindi News मध्य प्रदेश MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा ने सीधी सीट भी जीती, देखें कौन-कहां से जीता?

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा ने सीधी सीट भी जीती, देखें कौन-कहां से जीता?

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मप्र की सभी 29 लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में गई हैं। कांग्रेस इस बार एक भी सीट जीतने में नाकामयाब रही। 2019 में जीती छिंदवाड़ा सीट भी उसके हाथ से निकल गई।

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: भाजपा ने सीधी सीट भी जीती, देखें कौन-कहां से जीता?
MP Lok Sabha Election Results Live Updates
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Sneha BaluniEdited By: Sourabh Jain
Tue, 4 Jun 2024 11:35 PM

MP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुए। पहले चरण में 19 अप्रैल को छह सीटों- शहडोल, मंडला, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी के लिए वोट डाले गए थे। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में भी छह सीटों- सतना, दमोह, होशंगाबाद, खजुराहो, रीवाऔर टीकमगढ़ में मतदाताओं ने वोट डाले थे। तीसरे चरण में सात मई को नौ लोकसभा सीटों- बैतूल, भिंड, भोपाल, गुना, ग्वालियर, मुरैना, राजगढ़, सागर और विदिशा में मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया था। चौथे चरण में भी लोकसभा सीटों- खरगोन, देवास, मंदसौर, उज्जैन, धार, खंडवा और इंदौर में 13 मई को वोट डाले गए थे।

अंतिम चरण के चुनाव के बाद एक जून को एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए जो 2019 के आसपास हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी को 28 सीटें मिली थीं जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। हालांकि इस बार कांग्रेस को अपने गढ़ में विवेक बंटी साहू कड़ी चुनौती दे रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल में बताया गया है कि 29 सीटें बीजेपी को मिल रही हैं। अब देखना होगी की एग्जिट पोल के आंकड़े हकीकत में भी यही होते हैं या कांग्रेस को राहत मिल सकती है।

मप्र में किस सीट पर कौन जीता?

1. मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर (भाजपा)  
2. भिण्ड- संध्या राय (भाजपा) 
3. ग्वालियर- भरत सिंह कुशवाह (भाजपा)  
4. गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)
5. सागर- डॉ लता वानखेड़े (भाजपा)
6. टीकमगढ़- डॉ वीरेंद्र कुमार (भाजपा)
7. दमोह-राहुल सिंह लोधी (भाजपा)
8. खजुराहो- विष्णुदत्त शर्मा (भाजपा)
9. सतना- गणेश सिंह (भाजपा)
10. रीवा- जनार्दन मिश्रा (भाजपा)
11. शहडोल- हिमाद्रि सिंह (भाजपा)
12. जबलपुर- आशीष दुबे (भाजपा)
13. मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा)
14. बालाघाट- भारती पारधी (भाजपा)
15. छिंदवाड़ा- बंटी विवेक साहू (भाजपा)
16. होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी (भाजपा)
17. विदिशा- शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)
18. भोपाल- आलोक शर्मा (भाजपा)
19. राजगढ़- रोडमल नागर  (भाजपा)
20. देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी (भाजपा) 
21. उज्जैन- अनिल फिरोजिया (भाजपा)
22. मंदसौर- सुधीर गुप्ता (भाजपा)
23. रतलाम- अनिता नागरसिंह चौहान (भाजपा)
24. धार- सावित्री ठाकुर (भाजपा)
25. इंदौर- शंकर लालवानी (भाजपा)
26. खरगोन- गजेंद्र सिंह पटेल (भाजपा)
27. खंडवा- ग्यानेश्वर पाटिल (भाजपा)
28. बैतूल- दुर्गादास उईके (भाजपा)
29. सीधी- राजेश मिश्रा (भाजपा)

 

यहां पढ़ें इससे संबंधित सभी अपडेट्स:-

Tue, 04 Jun 2024 04:07 PM

MP Election Result 2024 Live: खरगोन और मुरैना से बीजेपी को जीत

 MP Election Result 2024 Live: खरगोन और मुरैना से बीजेपी उम्मीदवार जीत गए हैं। शिवमंगल सिंह तोमर ने मुरैना को बड़ी जीत की है क्योंकि शपुरुआथ में माना जा रहा था कि यहां टफ फाइट होगी। 

Tue, 04 Jun 2024 04:01 PM

MP Election Result 2024 Live: बीजेपी को दो सीटों पर मिली जीत

MP Election Result 2024 Live: बालाघाट से बीजेपी की डॉ. भारती पारधी को जीत मिली गई है। पार्टी को 15 सीटों पर जीत मिल चुकी है। सतना से बीजेपी के गणेश सिंह को जीत मिली है।

Tue, 04 Jun 2024 03:48 PM

MP Election Result 2024 Live: एमपी से बीजेपी को 13 सीटों पर मिली जीत

MP Election Result 2024 Live: धार लोकसभी सीट से बीजेपी की सावित्री ठाकुर ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के राधेश्याम को हार का सामना करना पड़ा। राज्य में पार्टी को 13 सीटों पर जीत मिल चुकी है।

Tue, 04 Jun 2024 03:24 PM

MP Election Result 2024 Live: शंकर लालवानी ने जनता और मोदी को दिया जीत का श्रेय

MP Election Result 2024 Live: इंदौर से बीजेपी उम्मीदवार लालवानी लोकसभा चुनाव में बड़े अतंर से जीत का रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। उन्हें जीत मिल गई है लेकिन वोटों के अंतर का फाइनल आंकड़ा आना बाकी है। उन्होंने इस जीत को इंदौर की जनता और पीएम मोदी को समर्पित किया है।

Tue, 04 Jun 2024 03:09 PM

MP Election Result 2024 Live: शहडोल से बीजेपी की हिमाद्री सिंह जीतीं

MP Election Result 2024 Live: शहडोल से बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिल गई है। हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस के फुंदेलाल मार्को को हराया है। उन्होंने 36 हजार से ज्यादा वोटों का अंतर बनाए रखा।

Tue, 04 Jun 2024 03:04 PM

MP Election Result 2024 Live: सिंधिया को वापस मिवी अपनी पारंपरिक सीट

MP Election Result 2024 Live: गुना के किले को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 साल बाद फतह कर लिया है। 2019 में अपनी पारंपरिक सीट को हारना उनके लिए किसी झटके से कम नहीं थी। इस बार माना जा रहा था कि शायद यादव वोट उन्हें न मिले लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और वोटों के अंतर को जीत में बदल दिया।

Tue, 04 Jun 2024 02:59 PM

MP Election Result 2024 Live: मोदी लहर में ढहा कांग्रेस का दुर्ग छिंदवाड़ा

MP Election Result 2024 Live: मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट एग्जिट पोल आने के बाद से बी सुर्खियों में छाई हुई थी। एक जून से ही माना जा रहा था कि मोदी लगर में कांग्रेस का आखिरी दुर्ग ढह जाएगा। हालांकि कांग्रेस ने इससे इनकार किया था। लेकिन जनता ने बंटी विवेक साहू को अपना प्रतिनिधि चुन लिया है।

Tue, 04 Jun 2024 02:43 PM

MP Election Result 2024 Live: बैतूल से बीजेपी के दुर्गादास उइके जीते

MP Election Result 2024 Live: बैतूल लोकसभा सीट से बीजेपी के दुर्गादास उइके जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के रामू टेकाम को हराया हे। वे 36 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे थे।

Tue, 04 Jun 2024 02:38 PM

MP Election Result 2024 Live: मंदसौर सीट से बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं

MP Election Result 2024 Live: मंदसौर से बीजेपी उम्मीदवार सुधीर गुप्ता आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जनता मुझे प्यार दे रही है। इससे मेरे विकास का संकल्प और मजबूत हुआ है। यह पीएम मोदी की जीत है।

Tue, 04 Jun 2024 02:19 PM

MP Election Result 2024 Live: इंदौर में 1.98 लाख लोगों ने नोटा को दिया वोट

MP Election Result 2024 Live: इंदौर (मध्य प्रदेश) में 1.98 लाख से ज्यादा वोट नोटा को मिले। बीजेपी उम्मीदवार शंकर लालवानी को यहां सी जीत मिली है। वहीं कांग्रेस ने अक्षय क्रांति बम को उतारा था लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने अफना नामांकन वापस ले लिया था।

Tue, 04 Jun 2024 02:14 PM

MP Election Result 2024 Live: मंडला और होशंगाबाद से जीती बीजेपी

MP Election Result 2024 Live: मंडला से फग्गन सिंह कुलस्टे जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के ओंकार सिंह मरकाम को हराया है। ���ोशंगाबाद से बीजेपी के दर्शन सिंह चौधरी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के संजय शर्मा को हरा दिया है।

Tue, 04 Jun 2024 02:13 PM

MP Election Result 2024 Live: मंडला और होशंगाबाद से जीती बीजेपी

MP Election Result 2024 Live: मंडला से फग्गन सिंह कुलस्टे जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के ओंकार सिंह मरकाम को हराया है। होशंगाबाद से बीजेपी के दर्शन सिंह चौधरी जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के संजय शर्मा को हरा दिया है।

Tue, 04 Jun 2024 02:11 PM

MP Election Result 2024 Live: देवास लोकसभा से बीजेपी के महेंद्र सिंह सोलंकी जीते

MP Election Result 2024 Live: देवास से बीजेपी के महेंद्र सिंह सोलंकी जीत गए हैं। उन्होंने शुरुआत से जो बढ़त बनाए रखी उसे जीत में तब्दील कर दिया है। सोलंगी अपने प्रतिद्वंदी से 410606 वोटों से आगे चल रहे थे।

Tue, 04 Jun 2024 02:05 PM

MP Election Result 2024 Live: विजयवर्गीय का कहना है कि ग्राउंड पर जाकर सब पता चल जाता है

MP Election Result 2024 Live: कमलनाथ से छिंदवाड़ा का किला छीनने में अहम भूमिका निभाने वाले कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ग्राउंड पर जाकर पता चल जाता है कि लोगों के मन में क्या है। जनता कितना प्यार दे रही है, मोदी जी को कितना प्यार दे रही है।

Tue, 04 Jun 2024 02:00 PM

MP Election Result 2024 Live: खजुराहो से वीडी शर्मा जीते

MP Election Result 2024 Live:खजुराहो से बीजेपी उम्मीदवार वीडी शर्मा जीत गए हैं। उन्होंने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी जो जारी रही। माना जा रहा है कि उन्हें केंद्र में कोई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Tue, 04 Jun 2024 01:55 PM

MP Election Result 2024 Live: दिग्विजय सिंह ने कहा कि कुछ भी हो सकता है

MP Election Result 2024 Live: रायगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कहना है कि आधे चुनाव की मतगणना अभी बाकी है। कुछ भी हो सकता है। इंडिया अलायंस भी बहुमत के आंकड़े के करीब है। हो सकता है हम सरकार बनाएं।

Tue, 04 Jun 2024 01:39 PM

MP Election Result 2024 Live: रतलाम से बीजेपी उम्मीदवार जीतीं

MP Election Result 2024 Live: रतलाम से बीजेपी की अनीता नागर सिंह चौहान जीत गई हैं। उन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई थी।

Tue, 04 Jun 2024 01:34 PM

MP Election Result 2024 Live: जीत की ओर शहडोल के बीजेपी विधायक

MP Election Result 2024 Live: शहडोल सीट में भाजपा अब निर्णायक बढ़त की ओर है। दोपहर 12:45 बजे तक भाजपा ने 4 लाख के जादुई आंकड़े को छू लिया है। अब तक भाजपा उम्मीदवार हिमाद्री सिंह को 4 लाख 28 हजार 709 वोट मिल चुके हैं। वहीं कांग्रेस के फुंदेलाल को सिर्फ 1 लाख 90 हजार 762 वोट मिले हैं।

Tue, 04 Jun 2024 01:30 PM

MP Election Result 2024 Live: आलोक शर्मा ने कहा कि देश में मोदी मैजिक चला है

MP Election Result 2024 Live: भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार आलोक शर्मा ने कहा, 'मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। तब से भाजपा उम्मीदवार सभी 29 सीटों (मध्य प्रदेश) पर आगे चल रहे हैं। पूरे देश में 'मोदी मैजिक' है।'

Tue, 04 Jun 2024 01:17 PM

MP Election Result 2024 Live: गुना से जीते सिंधिया

MP Election Result 2024 Live: गुना से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया जीत गए हैं। उन्होंने एक बार फिर अपने परिवार की पारंपरिक सीट को दोबारा फतह कर लिया है। पिछले चुनाव में केपी यादव ने उन्हें हरा दिया था।