ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News NCR गुरुग्राम वन विभाग ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान की शुरुआत की

वन विभाग ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान की शुरुआत की

गुरुग्राम। वन विभाग ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान की शुक्रवार को शुरुआत की। वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनंत प्रकाश पांडेय आईएफएस...

 वन विभाग ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान की शुरुआत की
हिन्दुस्तान टीम,गुड़गांवFri, 28 Jun 2024 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुग्राम। वन विभाग ने 'एक पौधा मां के नाम' अभियान की शुक्रवार को शुरुआत की। वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनंत प्रकाश पांडेय आईएफएस ने इस अभियान के तहत पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के सामने स्थित वन विभाग के कार्यालय में पीपल का पौधा लगाया। पांडेय ने शहरवासियों से इस मॉनसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
आईएफएस अधिकारी अनंत प्रकाश पांडेय ने बताया कि एनसीआर में प्रदूषणस्तर काफी अधिक हो गया है। सर्दियों के मौसम में तो सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस बढ़ते प्रदूषण से अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मॉनसून शुरू हो चुका है। ऐसे में अपने घर या इसके आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में 24 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत साढ़े चार लाख पौधे बच्चों को दिए जाएंगे। साढ़े सात लाख पौधे ग्राम पंचायत को दिए जाएंगे। आरडब्ल्यूए को यदि पौधे चाहिए तो वन विभाग के कार्यालय में संपर्क करके ले सकती है।

पांडेय ने कहा कि अपनी मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि वन विभाग ने गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, फरीदाबाद में मियावाकी जंगल बनाने की योजना बनाई है। इसके तहत एक एकड़ में चार हजार पेड़-पौधों को लगाया जाता है। गांव बसई में करीब पांच एकड़ में मियावाकी जंगल बनाया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को हरा-भरा करने में वन विभाग का सहयोग दें।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।