ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरसुर्खियां 2023 : 22 दिसंबर की क्विज में एशियाई खेलों पर पूछे गए सवाल का जवाब

सुर्खियां 2023 : 22 दिसंबर की क्विज में एशियाई खेलों पर पूछे गए सवाल का जवाब

हिन्दुस्तान डेली क्विज कॉन्टेस्ट 'सुर्खियां 2023' में 21 दिसंबर को प्रश्न पूछा गया था कि चीन, जापान और कोरिया के बाद भारत, एशियाई खेलों के एक संस्करण में ... से अधिक पदक जीतने वाला चौथा देश बन गया।

सुर्खियां 2023 : 22 दिसंबर की क्विज में एशियाई खेलों पर पूछे गए सवाल का जवाब
Pankaj Vijayहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 23 Dec 2023 11:59 AM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तान डेली क्विज कॉन्टेस्ट 'सुर्खियां 2023' में 22 दिसंबर को प्रश्न पूछा गया था कि चीन, जापान और कोरिया के बाद भारत, एशियाई खेलों के एक संस्करण में...से अधिक पदक जीतने वाला चौथा देश बन गया।

सवाल का जवाब :- विकल्प - C/100

ओलंपिक में भारत का शानदार सफर शुरू
एशियाई खेलों की शुरुआत करने में भारत का योगदान भले अहम रहा हो, लेकिन प्रदर्शन के मामले में प्रगति निराशाजनक रही। यह साल इस नजर से मील का पत्थर बन कर आया। ऐसा पहली बार हुआ की भारत ने 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज के साथ कुल 107 पदक जीते। 12 पदक तो खेल के अंतिम दिन झोली में आए। पिछले बार सिर्फ 70 पदक थे। भारत ने पहली बार 1920 के एंटवर्प ओलंपिक में एथलीटों का आधिकारिक दल भेजा था। प्रसिद्ध व्यवसायी दोराबजी टाटा को भारत की ओलंपिक यात्रा में हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी अध्यक्षता में गठित भारतीय ओलंपिक संघ' ने 1920 के ओलंपिक के लिए एथलीटों को चुना था। टाटा ने तत्कालीन बॉम्बे गवर्नर जॉर्ज लॉयड को ओलंपिक में भारत को खेलने के लिए मंजूरी देने को राजी किया था। 1948 के लंदन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार चौथा और स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पहला स्वर्ण पदक जीता था। उम्मीद रखनी चाहिए की अगले ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी जीत के नए रिकॉर्ड रचेंगे। 

Virtual Counsellor