Hindi News करियर RBSE 12th Result 2024 Out , LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, ये हैं Topper

RBSE 12th Result 2024 Out , LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, ये हैं Topper

rajeduboard.rajasthan.gov.in , Rajasthan Board RBSE 12th Result 2024 live updates: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आरबीएसई रिजल्ट नीचे दिए गए बॉक्स में रोल नंबर डालकर चेक करें

RBSE 12th Result 2024 Out , LIVE : राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट Direct Link, डाउनलोड मार्कशीट, ये हैं Topper
RBSE 12th Result 2024 Live
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Pankaj Vijay
Tue, 21 May 2024 8:05 AM

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2024 live updates , rajeduboard.rajasthan.gov.in , rajresults.nic.in 2024 : आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है।  विद्यार्थी लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट livehindustan.com या नीचे दिए गए बॉक्स में रोल नंबर डालकर राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। इस बार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर 12वीं आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम्स ( RBSE 12th Arts Result 2024, RBSE 12th Science Result 2024, RBSE 12th Commerce Result 2024 ) का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। आरबीएसई 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 96.88 फीसदी, राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट 97.73 फीसदी और कॉमर्स का रिजल्ट 98.95 फीसदी रहा। वहीं राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय में 94 फीसदी बच्चे पास हुए।

राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस में खैरथल की छात्रा प्राची सोनी ने टॉप किया है। प्राची ने 500 में से 500 अंक हासिल कर इतिहास रचा है। साइंस संकाय के सभी पांच सब्जेक्ट (​हिंदी, इंग्लिश, केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स) में 100 में से 100 नंबर आए हैं। वहीं बाड़मेर की तरुणा चौधरी ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सेकेंड टॉप किया है। उन्होंने 99.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। उनके 500 में से 499 नंबर आए। तरुणा भी साइंस स्ट्रीम की छात्रा हैं।

संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने रिजल्ट जारी किया। चुनाव आचार संहिता लगे होने के कारण शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान बोर्ड रिजल्ट जारी नहीं कर सके। आरबीएसई 12वीं रिजल्ट के साथ वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जारी किया गया। इसमें कुल 3671 विद्यार्थी पंजीकृत थे। राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट भी कुछ द���नों में जारी कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीनों संकाय और 10वीं बोर्ड को मिलाकर करीब 19 लाख स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल 2024 के बीच हुई थी। इस बार राजस्थान बोर्ड ने पहली बार 33 की जगह 50 जिलों के अनुसार परिणाम तैयार किया है। पिछले साल यानी 2023 में पहला आरबीएसई रिजल्ट 12वीं साइंस और कॉमर्स का 18 मई को रात 8 बजे घोषित किया था। कॉमर्स का रिजल्ट 96.60 फीसदी और साइंस का रिजल्ट 95.65 फीसदी रहा था। यह 2022 से करीब एक प्रतिशत कम रहा था। पिछले साल आरबीएसई 12वीं आट्‌र्स रिजल्ट 24 मई को घोषित किया गया था, जो 92.35 प्रतिशत रहा था। राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करने होते हैं। एग्रीगेट मार्क्स भी कम से कम 33 प्रतिशत होने चाहिए। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में 1 या 2 विषयों में 33 से कम अंक आने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का मौका मिलेगा। मार्क्स से असंतुष्ट स्टूडेंट्स को स्क्रूटनी यानी मार्क्स रीवेरिफिकेशन के लिए भी आवेदन करने का मौका मिलेगा। जिनके दो से ज्यादा विषयों में 33 से कम मार्क्स आएंगे, वे फेल करार दिए जाएंगे। 

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2024 ( RBSE 12th Arts Result 2024 Direct Link)
राजस्थान बोर्ड 12वीं कॉमर्स रिजल्ट 2024 ( RBSE 12th Commerce Result 2024 Direct Link)
राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस रिजल्ट 2024 ( RBSE 12th Science Result 2024 Direct Link)
राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट 2024 ( RBSE 12th varishtha upadhyay result 2024 Direct Link)

Tue, 21 May 2024 08:05 AM

RBSE 12th Result 2024 Live:अंजली शर्मा ने 99.40 अंक हासिल किए

RBSE 12th Result 2024 Live: आरबीएसई बोर्ड 12वीं में जयपुर की अंजली शर्मा ने 99.40 फीसदी अंक हासिल कर जयपुर का नाम रोशन किया है। वह तैयारी के लिए सीकर गई थी। 

Tue, 21 May 2024 08:05 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: श्रेयांशी त्रिपाठी को 99.60 अंक

RBSE 12th Result 2024 Live: पीपलू निवासी श्रेयांशी त्रिपाठी ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वह सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। 

Tue, 21 May 2024 08:05 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: जयपुर में एक ही स्कूल के तीन स्टूडेंट्स के 99.20 फीसदी

RBSE 12th Result 2024 Live: जयपुर के अर्चना चिल्ड्रन एकेडमी में तीन स्टूडेंट्स के 99.20% नंबर आए। इनमें आट्‌र्स और साइंस के स्टूडेंट्स शामिल हैं। बोर्ड इतिहास में यह दूसरी बार है कि आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट एक साथ आया है। इससे पहले कोरोना काल में तीनों विषयों का एक साथ रिजल्ट आया था।

Tue, 21 May 2024 08:04 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: सादुलपुर की अंशिका ने आर्ट्स में 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए

RBSE 12th Result 2024 Live: सादुलपुर में राजस्थान बोर्ड 12वीं कला वर्ग में निजी स्कूल की अंशिका ने 99.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं । 

- आर्ट्स स्ट्रीम में 99.20% हासिल करने वाली प्रतिभा ने कहा कि सेल्फ स्टडी के साथ-साथ क्लास में पढ़ना भी जरूरी है।

- अलीशा खान ने 99.20% अंक हासिल किए हैं। मूल रूप से नागौर के धनकोली की रहने वाली है। सीकर के लोसल में शेखावाटी स्कूल में आर्ट्स की स्टूडेंट है। 

Tue, 21 May 2024 08:04 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: हनुमानगढ़ जिले का रिजल्ट कैसा रहा

RBSE 12th Result 2024 Live: हनुमानगढ़ में 12वीं के रिजल्ट में छात्राओं ने मारी बाजी। साइंस में 95.75, कॉमर्स में 99.42 और आर्ट्स में 96.23 प्रतिशत रहा रिजल्ट। 

Tue, 21 May 2024 08:04 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: सीकर जिले का रिजल्ट कैसा रहा

RBSE 12th Result 2024 Live: सीकर में आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 98.67 प्रतिशत रहा। साइंस का रिजल्ट प्रतिशत 99.29 रहा। कॉमर्स का रिजल्ट प्रतिशत 99.44 रहा।

Tue, 21 May 2024 08:04 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: धौलपुर जिले का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 Live: धौलपुर जिले में आर्ट्स का परीक्षा परिणाम 94.85%, साइंस का 99.13% और कॉमर्स का 97.27% रहा है। धौलपुर जिले में विज्ञान वर्ग में केशवदास विद्या मंदिर की छात्रा शिवानी त्यागी ने साइंस वर्ग में 99% अंक हासिल कर जिले को टॉप किया है। 

Tue, 21 May 2024 08:03 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: डूंगरपुर जिले का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 Live:  डूंगरपुर में आर्ट्स में 97.43%, साइंस में 98.88 % और कॉमर्स में 97.49 पर्सेंट रिजल्ट रहा। जिले में आर्ट्स और साइंस में बेटियों ने बाजी मारी, जबकि कॉमर्स में बेटे अव्वल रहे।

Tue, 21 May 2024 08:03 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: श्रीगंगानगर जिले का 12वीं का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 Live: श्रीगंगानगर जिले का बारहवीं साइंस का रिजल्ट 93.21 प्रतिशत, कॉमर्स का रिजल्ट 98.53 प्रतिशत व आर्ट्स का रिजल्ट 96.34 प्रतिशत रहा।

Tue, 21 May 2024 08:03 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: झालावाड़ में 96.2 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 Live: झालावाड़ में 96.2 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट- कला में 95.86, विज्ञान में 97.59 और कॉमर्स में 99.3 प्रतिशत बच्चों ने बाजी मारी।

Tue, 21 May 2024 08:03 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: दौसा का रिजल्ट कैसा रहा

RBSE 12th Result 2024 Live: दौसा जिले में आट्‌र्स का रिजल्ट 96.62%, कॉमर्स का 98.28% और साइंस का रिजल्ट 97.23 रहा। दौसा जिले में तीनों संकायों में 28 हजार 418 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। आट्‌र्स संकाय में रजिस्टर्ड कुल 18 हजार 337 स्टूडेंट्स में से 18 हजार 160 ने परीक्षा दी। जिनमें से 11 हजार 640 स्टूडेंट प्रथम, 5505 स्टूडेंट सेकेंड व 400 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन समेत कुल 17 हजार 546 स्टूडेंट्स पास हुए। जिनका रिजल्ट 96.62 प्रतिशत रहा। साइंस संकाय में रजिस्टर्ड कुल 9 हजार 665 स्टूडेंट्स में से 9 हजार 599 ने परीक्षा दी। जिनमें से 8 हजार 133 स्टूडेंट प्रथम, 1053 स्टूडेंट सेकेंड, 1 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन तथा 146 स्टूडेंट समेत कुल 9 हजार 333 स्टूडेंट्स पास हुए। जिनका रिजल्ट 97.23 प्रतिशत रहा।

Tue, 21 May 2024 08:02 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: गंगापुर सिटी जिले का आरबीएसई 12वीं रिजल्ट

RBSE 12th Result 2024 Live: गंगापुर सिटी जिले में साइंस का रिजल्ट 98.37 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार कॉमर्स का रिजल्ट 98.20 प्रतिशत और आर्ट्स का रिजल्ट 96.50 प्रतिशत रहा। तीनों सब्जेक्ट के परिणाम में लड़कियां आगे रहीं। साइंस में लड़कों का परिणाम 97.08 प्रतिशत और लड़कियों का 98.90 प्रतिशत रहा। इसी तरह कॉमर्स में छात्रों का 98.66 प्रतिशत और लड़कियों का 99.51 प्रतिशत रहा। आट्‌र्स में लड़कों का परिणाम 91.55 प्रतिशत और लड़कियों का 96.24 प्रतिशत रहा। 

Tue, 21 May 2024 08:02 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: बूंदी जिले का कुल रिजल्ट 96 प्रतिशत रहा

RBSE 12th Result 2024 Live: बूंदी जिले का कुल रिजल्ट 96 प्रतिशत रहा। इसमें वाणिज्य का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहा है, जो पिछले साल 94.90 था। वहीं, आर्टस का रिजल्ट 95.92 % रहा जबकि गत वर्ष यह रिजल्ट 88.64 था। वहीं, साइंस का रिजल्ट 96.13% रहा जबकि गत वर्ष यह 93.29 % रहा था।

Tue, 21 May 2024 08:01 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: सिरोही जिले में 98 प्रतिशत छात्रों ने मारी बाजी

RBSE 12th Result 2024 Live:  सिरोही जिले में 12वीं के रिजल्ट में 98 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। सिरोही जिले में साइंस में 97.93 प्रतिशत रिजल्ट रहा है। वहीं कॉमर्स में 98.69 और आर्ट्स का 98.16 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

Tue, 21 May 2024 08:01 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: चित्तौड़गढ़ जिले का 12वीं रिजल्ट कैसा रहा

RBSE 12th Result 2024 Live: चित्तौड़गढ़ जिले का 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 99.14 प्रतिशत , साइंस का 96.94 प्रतिशत और आट्‌र्स का रिजल्ट 97.01 प्रतिशत रहा। इस बार भी तीनों स्ट्रीम में बेटियां ही आगे रही। वहीं, कॉमर्स में तो बेटियों ने पूरे 100 प्रतिशत रिजल्ट किया है।

Tue, 21 May 2024 08:01 AM

RBSE 10th Result : राजस्थान बोर्ड 12वीं टॉपर- तरुणा और श्रेयांशी का कमाल

तरुणा के 99.80% (विज्ञान)
बाड़मेर में मयूर नोबल्स एकेडमी की छात्रा तरुणा चौधरी का अंग्रेजी में सिर्फ एक नंबर कटा है। बोली- मुझे IAS-IPS बनना है।

श्रेयांशी के 99.60% (विज्ञान)
सीकर में सीएलसी की छात्रा श्रेयांशी त्रिपाठी 500 में 498 अंक लाई। बोली- IIT सीएस से करने का लक्ष्य है।

Tue, 21 May 2024 07:54 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: चित्तौड़गढ़ जिले का 12वीं रिजल्ट कैसा रहा

RBSE 12th Result 2024 Live: चित्तौड़गढ़ जिले का 12वीं कॉमर्स का रिजल्ट 99.14 प्रतिशत , साइंस का 96.94 प्रतिशत और आट्‌र्स का रिजल्ट 97.01 प्रतिशत रहा। इस बार भी तीनों स्ट्रीम में बेटियां ही आगे रही। वहीं, कॉमर्स में तो बेटियों ने पूरे 100 प्रतिशत रिजल्ट किया है।

Tue, 21 May 2024 07:40 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: प्रज्ञा भारद्वाज ने 12वीं कला वर्ग में 98.40 प्रतिशत अंक पाए

RBSE 12th Result 2024 Live: प्रज्ञा भारद्वाज ने 12वीं कला  वर्ग में  98.40% अंक हासिल किये है। प्रज्ञा गांव – मुंडनवाड़ा, राव वीरेंद्र सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोडावास की स्टूडेंट है। 

Tue, 21 May 2024 07:35 AM

RBSE 12th Result 2024 Live: श्रेयांशी त्रिपाठी को 99.60 अंक

RBSE 12th Result 2024 Live: पीपलू निवासी श्रेयांशी त्रिपाठी ने 12वीं विज्ञान वर्ग में 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वह सीकर में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। 

Tue, 21 May 2024 07:35 AM

RBSE 12th Result 2024 Live:अंजली शर्मा ने 99.40 अंक हासिल किए

RBSE 12th Result 2024 Live: आरबीएसई बोर्ड 12वीं में जयपुर की अंजली शर्मा ने 99.40 फीसदी अंक हासिल कर जयपुर का नाम रोशन किया है। वह तैयारी के लिए सीकर गई थी।