Jodhpur लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (Jodhpur Lok Sabha Election 2024 Result)

Jodhpur लोकसभा

राजस्थान की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला रहा है। फिलहाल, यहां से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सांसद हैं। साल 2019 में उन्होंने कांग्रेस दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को 2 लाख 74 हजार 440 मतों से हरा दिया था। साल 2014 में भी शेखालत यहां से विजयी रहे थे, लेकिन तब हार का सामना करने वाली कांग्रेस नेता चंद्रेश कुमारी 2009 में यहां से भाजपा को हरा चुकी हैं। उन्होंने तब जसवंत सिंह बिश्नोई को 98 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। 1991, 1996, 1998 तक यहां लगातार कांग्रेस ने जीत हासिल की। इनमें से दो बार कांग्रेस को अशोक गहलोत ने ही जीत दिलाई। इसके बाद 1999, 2004, 2014 और 2019 में यहां भाजपा का कब्जा रहा। अर्धशहरी जोधपुर लोकसभा क्षेत्र में राजपूत, अनुसूचित जाति, मुस्लिम वोटर्स का दबदबा रहता है।और पढ़ें

पिछली बार के विजेता