Bharatpur लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (Bharatpur Lok Sabha Election 2024 Result)

Bharatpur लोकसभा

भारत के पश्चिमी राज्यों में शामिल राजस्थान में कुल 25 लोकसभा सीटें हैं। इनमें भारतपुर का नाम भी शामिल है। बीते 5 लोकसभा चुनावों में सिर्फ 2009 को छोड़ दिया जाए, तो सीट भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रही है। साल 2019 में यहां भाजपा ने रंजीता कोली को मैदान में उतारा था। उन्होंने 7 लाख 7 हजार 992 यानी 62 फीसदी वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत कुमार जाटव को बड़े अंतर से हराया था। इससे पहले 2014 में भी यहां से बहादुर सिंह कोली ने भी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर 60 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल किए थे। 2009 में यहां बेहद लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने जीत का स्वाद चखा था। उस दौरान कांग्रेस उम्मीदवार रतन सिंह ने भाजपा का विजयी रथ रोका और 53 प्रतिशत से ज्यादा वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। इससे पहले 2004 और 1999 में विश्वेंद्र सिंह ने जीत का परचम लहराया था। भरतपुर सीट पर अनुसूचित जाति या एससी मतदाताओं का वर्चस्व माना जाता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र किसी भी उम्मीदवार का भविष्य तय करते नजर आते हैं।और पढ़ें

पिछली बार के विजेता