Dausa लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (Dausa Lok Sabha Election 2024 Result)

Dausa लोकसभा

आरक्षित दौसा सीट के तहत कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। मध्य राजस्थान की इस सीट पर SC/ST मतदाता बड़ी भूमिका निभाते हैं। साल 1991 से लेकर 2004 तक कांग्रेस ने दौसा लोकसभा सीट पर अपना दबदबा बनाए रखा। आखिरी बार यहां से कांग्रेस को सचिन पायलट ने जीत दिलाई थी। 2004 में उन्होंने भाजपा के करदार सिंह भडाना को 1 लाख 14 हजार 759 मतों से हरा दिया था। बीते लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जसकौर मीणा को मौका दिया और उन्होंने करीब 78 हजार मतों के अंतर से कांग्रेस की सविता मीणा को हरा दिया था। इससे पहले 2014 में जसकौर मीणा के पति हरीशचंद्र मीणा भाजपा के टिकट पर मैदान में थे और उन्होंने NPEP के डॉक्टर किरोणी लाल को 45 हजार से ज्यादा वोट से हरा दिया था। साल 1989 में यहां से नाथू सिंह ने भाजपा को जीत दिलाई थी, लेकिन महज दो ही सालों के बाद कांग्रेस ने दौसा सीट पर फिर कब्जा जमा लिया था।और पढ़ें

पिछली बार के विजेता