ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहारसबसे गरीब मांझी, अमीर वीणा, कमाऊ रविशंकर; बिहार के 38 सांसद करोड़पति, सबकी संपत्ति जानिए

सबसे गरीब मांझी, अमीर वीणा, कमाऊ रविशंकर; बिहार के 38 सांसद करोड़पति, सबकी संपत्ति जानिए

बिहार से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे 40 सांसदों में सबसे गरीब सांसद पूर्व सीएम और हम के नेता जीतनराम मांझी हैं। राज्य के 38 सांसद करोड़पति हैं और 33 के पास तो 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

सबसे गरीब मांझी, अमीर वीणा, कमाऊ रविशंकर; बिहार के 38 सांसद करोड़पति, सबकी संपत्ति जानिए
Ritesh Vermaलाइव हिन्दुस्तान,पटनाTue, 18 Jun 2024 09:19 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे 40 सांसदों में घोषित संपत्ति के लिहाज से सबसे अमीर एमपी वीणा सिंह हैं जबकि सबसे गरीब सांसद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी हैं। कमाई के मामले में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद सबसे आगे हैं। चुनाव में राजनीतिक दल और उम्मीदवारों की संपत्ति, क्राइम पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने नामांकन के शपथ पत्रों से रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली सांसद वीणा सबसे बड़ी कर्जदार भी हैं। 40 में 1 सांसद साक्षर, 1 आठवीं और 3-3 दसवीं और 12वीं पास हैं। 50 साल से कम उम्र के 9 और 50 साल से ऊपर के 31 सांसद हैं।

सांसदों की पार्टी के हिसाब से औसत संपत्ति देखें तो चिराग पासवान की लोजपा-रामविलास के पांच एमपी के पास औसत 13.16 करोड़ की प्रॉपर्टी है। 12.94 करोड़ के साथ कांग्रेस दूसरे, 12.77 करोड़ के साथ भाजपा तीसरे नंबर पर है। आरजेडी के 4 सांसदों की औसत संपत्ति 10.42 करोड़ है। जेडीयू के भी बीजेपी की तरह 12 सांसद हैं लेकिन उनकी औसत संपत्ति 5.71 करोड़ ही है। सीपीआई-माले के दो सांसदों की औसत संपत्ति 1.75 करोड़ है। हम के इकलौते सांसद जीतनराम मांझी के पास 30 लाख जबकि निर्दलीय पप्पू यादव के पास 12 करोड़ की संपत्ति है। 40 में 19 सांसदों पर कोई केस नहीं है। पप्पू यादव 39 केस के साथ एक नंबर पर हैं जबकि गोपालजी ठाकुर एक केस के साथ 21वें नंबर पर।

जीतन राम मांझी के मंत्रालय का बजट 22138 करोड़; ललन, गिरिराज, चिराग के विभाग के खजाने का हाल?

सबसे ज्यादा संपत्ति वाले सांसदों में 46 करोड़ के साथ वीणा देवी पहले, 40 करोड़ के साथ रविशंकर प्रसाद दूसरे और 29 करोड़ के साथ संजय जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं। सबसे कम संपत्ति वाले एमपी में 30 लाख के साथ जीतनराम मांझी पहले, 90 लाख के साथ सुदामा प्रसाद दूसरे और 1.22 करोड़ ���े साथ अजय मंडल तीसरे नंबर पर हैं। कर्जदारों में 16.47 करोड़ की देनदारी के साथ वीणा देवी पहले, 5.73 करोड़ के साथ सुधाकर सिंह दूसरे और 5.46 करोड़ के साथ राजभूषण चौधरी तीसरे पायदान पर हैं। वित्त वर्ष 2022-23 की कमाई के हिसाब से रविशंकर प्रसाद 3.81 करोड़ की आय के साथ सबसे आगे हैं।

अमीरी के घटते क्रम में बिहार के सांसदों की सूची और उनकी कुल संपत्ति

सांसद का नाम लोकसभा क्षेत्र पार्टी का नाम कुल घोषित संपत्ति
वीणा सिंह वैशाली लोजपा-रामविलास 46.71 करोड़
रविशंकर प्रसाद पटना साहिब भाजपा 40.60 करोड़
संजय जायसवाल पश्चिम चंपारण भाजपा 29.05 करोड़
राजभूषण चौधरी मुजफ्फरपुर भाजपा 20.52 करोड़
तारिक अनवर कटिहार कांग्रेस 19.60 करोड़
नित्यानंद राय उजियारपुर भाजपा 17.95 करोड़
मोहम्मद जावेद किशनगंज कांग्रेस 15.96 करोड़
गिरिराज सिंह बेगूसराय भाजपा 14.31 करोड़
सुरेंद्र प्रसाद यादव जहानाबाद राजद 13.87 करोड़
राजीव रंजन- ललन सिंह मुंगेर जदयू 13.82 करोड़
राजेश रंजन- पप्पू यादव पूर्णिया निर्दलीय 12.08 करोड़
अभय कुशवाहा औरंगाबाद राजद 10.77 करोड़
रामप्रीत मंडल झंझारपुर जदयू 10.59 करोड़
मीसा भारती पाटलिपुत्र राजद 10.26 करोड़
लवली आनंद शिवहर जदयू 9.45 करोड़
देवेश चंद्र ठाकुर सीतामढ़ी जदयू 8.84 करोड़
राजीव प्रताप रूडी सारण भाजपा 8.37 करोड़
सुधाकर सिंह बक्सर राजद 6.78 करोड़
दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा जदयू 6.62 करोड़
अरुण भारती जमुई लोजपा-रामविलास 6.48 करोड़
अशोक यादव मधुबनी भाजपा 5.85 करोड़
राजेश वर्मा खगड़िया लोजपा-रामविलास 5.38 करोड़
विवेक ठाकुर नवादा भाजपा 5.05 करोड़
शांभवी चौधरी समस्तीपुर लोजपा-रामविलास 4.54 करोड़
विजयलक्ष्मी कुशवाहा सीवान जदयू 4.41 करोड़
राधा मोहन सिंह पूर्वी चंपारण भाजपा 4.29 करोड़
कौशलेंद्र कुमार नालंदा जदयू 4.24 करोड़
गोपालजी ठाकुर दरभंगा भाजपा 3.90 करोड़
दिलेश्वर कमैत सुपौल जदयू 3.61 करोड़
मनोज कुमार सासाराम कांग्रेस 3.24 करोड़
चिराग पासवान हाजीपुर लोजपा-रामविलास 2.68 करोड़
आलोक कुमार सुमन गोपालगंज जदयू 2.67 करोड़
राजाराम सिंह कुशवाहा काराकाट भाकपा-माले 2.59 करोड़
जनार्दन सिंह सिग्रीवाल महाराजगंज भाजपा 1.75 करोड़
गिरधारी यादव बांका जदयू 1.72 करोड़
प्रदीप कुमार सिंह अररिया भाजपा 1.60 करोड़
सुनील कुमार कुशवाहा वाल्मीकि नगर जदयू 1.27 करोड़
अजय कुमार मंडल भागलपुर जदयू 1.22 करोड़
सुदामा प्रसाद आरा भाकपा-माले 90 लाख
जीतन राम मांझी गया हम 30 लाख