Hindi News लोकसभा चुनाव दिल्लीनॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा चुनाव

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (North East Delhi Lok Sabha Election 2024 Result)

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर पिछले दो लोकसभा चुनाव से भाजपा ने कब्जा जमाया हुआ है। इस लोकसभा सीट पर भाजपा के टिकट से भोजपुरी फिल्मों के स्टार मनोज तिवारी सांसद हैं। इस सीट पर यूपी-बिहार के वोटरों का वर्चस्व है। परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद यह लोकसभा सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई। 2009 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ, जय प्रकाश अग्रवाल जीत दर्ज कर कांग्रेस के टिकट से संसद भवन पहुंचे। उन्होंने 2,22,243 वोटों से भाजपा के उम्मीदवार बीएल शर्मा (प्रेम) को शिकस्त दी। 2009 में जय प्रकाश अग्रवाल को 5,18,191 हासिल हुए थे। पिछले दो लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर मनोज तिवारी जीतते आए हैं। साल 2014 में उन्होंने 5,96,125 वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार प्रोफेसर आनंद कुमार को 1,44,084 वोटों से हराया। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को शिकस्त दी। इस चुनाव में मनोज तिवारी को 7,87,799 वोट हासिल हुए थे, उन्होंने 3,66,102 वोटों से शीला दीक्षित को मात दी थी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार दिलीप पांडे तीसरे नंबर पर रहे।और पढ़ें

पिछली बार के विजेता