Hindi News लोकसभा चुनाव दिल्लीनई दिल्ली लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (New Delhi Lok Sabha Election 2024 Result)

नई दिल्ली लोकसभा

नई दिल्ली देश की राजधानी है और यह लोकसभा सीट देश की सबसे प्रतिष्ठित और हाई प्रोफाइल सीट में शामिल है। इस सीट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के दिग्गज रहे लालकृष्ण आडवाणी भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत संसद भवन, दिल्ली सचिवालय, कर्तव्य पथ और कनॉट प्लेस का इलाका आता है। फिलहाल इस सीट पर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी सांसद हैं। लेखी केंद्रीय मंत्री भी हैं। पहले आम चुनाव से पहले ही इस सीट का गठन हो गया था। पहले दो चुनाव में देश की क्रांतिकारी महिला नेता सुचेता कृपलानी यहां से चुनाव जीतीं। सुचेता पहले किसान मजदूर पार्टी की संस्थापक रहीं और बाद में कांग्रेस में जुड़ गईं। इस सीट पर 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि उन्हें भाजपा के जगमोहन के आगे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कांग्रेस ने 2004 और 2009 के चुनाव में इस सीट पर कब्जा जमा लिया। 1977 में इस सीट पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 1980 में उन्होंने फिर से इस सीट पर जीत दर्ज की थी लेकिन तब वह भाजपा से थे। 1989 में इस सीट पर भाजपा के टिकट से लालकृष्ण आडवाणी ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद इस सीट पर 2992 मे हुए उप चुनाव में राजेश खन्ना भी सांसद बने। 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के अजय माकन विजयी रहे। 2019 में मीनाक्षी लेखी ने माकन को हराया और यहां से सांसद हो गईं।और पढ़ें

पिछली बार के विजेता