Alwar लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (Alwar Lok Sabha Election 2024 Result)

Alwar लोकसभा

राजस्थान की अलवर सीट काफी चर्चित सीट है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के बालकनाथ ने कांग्रेस के भंवर जितेंद्र सिंह को 329971 मतों से हराया था। बालकनाथ की वजह से यह सीट काफी सुर्खियों में रही। हालांकि, इस राजस्थान विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट खाली हो चुकी है। अलवर संसदीय सीट पर आजादी के बाद से अब तक हुए कुल 16 आम चुनावों में 10 बार कांग्रेस, 3 बार बीजेपी, 1 बार जनता दल, 1 बार भारतीय लोकदल और 1 बार निदर्लीय का कब्जा रहा है। 2014 के चुनाव में बीजेपी के महंत चांदनाथ यहां सांसद बने। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जितेन्द्र सिंह को 2.83 लाख मतों से हराया था। इस सीट पर यादव- 17 फीसदी, एससी- 12.5 फीसदी, मेओ- 12 फीसदी, जाट 7.5 फीसदी, ब्राह्मण - 7 फीसदी, एसटी-7 फीसदी, राजपूत - 6.5 फीसदी, गुर्जर - 4 फीसदी, सैनी - 6 फीसदी, बिजनेसमैन - 7.5 फीसदी हैं।और पढ़ें

पिछली बार के विजेता