फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News महाराष्ट्रमिहिर शाह कौन है? जिसने मुंबई में BMW से महिला को उड़ाया, अब तक क्या कुछ चला पता

मिहिर शाह कौन है? जिसने मुंबई में BMW से महिला को उड़ाया, अब तक क्या कुछ चला पता

वर्ली पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय कावेरी नखवा अपने पति प्रदीप के साथ एनी बेसेंट रोड पर जा रही थीं, तभी सुबह करीब 5:30 बजे BMW के चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर लगने से कावेरी सड़क पर गिर गई।

मिहिर शाह कौन है? जिसने मुंबई में BMW से महिला को उड़ाया, अब तक क्या कुछ चला पता
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,मुंबईSun, 07 Jul 2024 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने रविवार को बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जो दोपहिया वाहन पर सवार थी। वर्ली पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय कावेरी नखवा अपने पति प्रदीप नखवा के साथ एनी बेसेंट रोड पर जा रही थीं, तभी सुबह करीब 5:30 बजे BMW के चालक ने नियंत्रण खो दिया। टक्कर लगने से कावेरी सड़क पर गिर गई और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस दुर्घटना में उनके पति को भी चोटें आईं मगर इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना से जुड़े एक नेता का बेटा कार चला रहा था। इसका नाम मिहिर शाह है जो अभी फरार है।

मिहिर शाह कौन है...

1. मिहिर शाह 23 साल का है। वह शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के नेता राजेश शाह का बेटा है।

2. घटना के वक्त मिहिर शाह और राजऋषि बिदावर बीएमडब्ल्यू कार में सवार थे। शुरुआती जांच से संकेत मिला कि हादसे के दौरान मिहिर ही कार चला रहा था। हालांकि, फिलहाल वह लापता है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

3. अब तक की जांच से सामने आया है कि मिहिर शाह और बिदावर मरीन ड्राइव पर लॉन्ग ड्राइव के बाद घर लौट रहे थे।

4. सवाल उठ रहा है कि क्या घटना के वक्त ड्राइवर नशे में था? पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर सकी है। आरोपी के मेडिकल टेस्ट और ब्लड सैंपल की जांच से ही इसका जवाब मिलेगा।

5. प्रदीप नखवा के बयान को आधार बनाकर बीएनएस और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। इनमें धारा 105, 281, 125 (बी), 238, 324 (4), 184, 134 (ए), 134 (बी) और 187 शामिल हैं।

यह मामला ऐसे वक्त में सामने आया है जब 2 महीने से भी कम समय पहले 19 मई को पुणे के कल्याणी नगर में पोर्श कार दुर्घटना हुई थी। इसमें कथित तौर पर शराब के नशे में गाड़ी चला रहे नाबालिग ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिसमें 2 आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर तब सुर्खियों में आया जब किशोर न्याय बोर्ड ने लड़के को आसान शर्तों पर जमानत दे दी। वहीं, पुणे पुलिस ने यह खुलासा किया कि आरोपी के माता-पिता और ससून अस्पताल के डॉक्टरों ने शराब जांच को निष्प्रभावी बनाने के लिए दबाव डाला। खून के सैंपल बदलने और दुर्घटना के संबंध में कथित तौर पर परिवार के ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराने का प्रयास किया था।