Hindi News लोकसभा चुनाव मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम 2024

मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव परिणाम

MP lok Sabha Chunav : 18वीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल सात चरणों में वोटिंग होनी है। केंद्र में सरकार बनाने में मध्य प्रदेश राज्य की अहम भूमिका है। एमपी लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने केवल छिंदवाड़ा सीट पर जीत हासिल की थी। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद चुने गए थे। वहीं भाजपा ने 28 सीटों पर कब्जा किया। इस बार मध्य प्रदेश में कुल चार चरणों में वोटिंग हुई। गठबंधन को बड़ा झटका<br>मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं 'इंडिया' गठबंधन के तहत 28 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर सपा का फॉर्मूला तय हुआ था। लेकिन एमपी में गठबंधन को बड़ा झटका लगा। खजुराहो सीट से सपा की मीरा यादव का नामांकन खारिज हो गया। वहीं इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम अंतिम दिन नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गए। इस तरह कांग्रेस अब केवल 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है।मध्य प्रदेश की कुल 29 में से 6 सीटों पर पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को वोटिंग हुई। सात सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई। आठ सीटों पर 7 मई को वोटिंग हुई। और अन्य बची 8 सीटों पर 13 मई को मतदान हुआ। इस बार छिंदवाड़ा सीट को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि कमलनाथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कई दिनों तक सियासी बयानबाजियों का दौर चला। हालांकि बाद में कमलनाथ ने खुद इसे अफवाह बताया। हालांकि कांग्रेस ने छिंदवाड़ा से इस बार कमलनाथ की जगह उनके बेटे नकुलनाथ को चुनावी मैदान में उतारा है। साल 2019 के मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव में भी कुल चार चरणों में ही वोटिंग हुई थी। तब भाजपा को कुल 58 फीसदी वोट मिले थे। केवल एक सीट को छोड़कर सभी सीटों पर भगवा दल की जीत हुई थी। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन 2020 में कमलनाथ की सरकार गिर गई। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। बहुमत के बाद भाजपा की राज्य में सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके बाद 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई। लेकिन 'मामा' को मौका नहीं मिला, मोहन यादव को सीएम बनाया गया। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि 'मामा' के नाम से मशहूर पूर्व सीएम शिवराज को भाजपा कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।..और पढ़ें
  • बीजेपी29
  • आईएनसी+0
  • अन्य0
  • ;
लोकसभा चुनाव 2019: मध्य प्रदेश राज्य में कुल 29 सीटें हैं। इनमें से अनुसूचित जाति की 4 हैं और अनुसूचित जनजाति की 6 हैं।
मध्य प्रदेश में कुल 51867474 मतदाता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में पुरुष मतदाताओं की हिस्सेदारी 52.12 % थी, जबकि महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी 47.88% थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 28 सीटें मिलीं। कांग्रेस के पास 1 सीटें थीं। अन्य को 29 सीटों पर जीत मिली। ..और पढ़ें

निर्वाचन क्षेत्र और उम्मीदवार

Filter By:Clear All