Hindi News लोकसभा चुनाव बिहारपटना साहिब लोकसभा चुनाव

पटना साहिब लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम (Patna Sahib Lok Sabha Election 2024 Result)

पटना साहिब लोकसभा

पटना साहिब लोकसभा सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में शुमार रही है। साल 2008 से पहले तक बिहार की राजधानी पटना में केवल एक लोकसभा सीट हुआ करती थी। साल 2008 में क्षेत्र का पुनर्गठन किया गया जिसके बाद शहर दो लोकसभा सीटें में बंट गया। एक लोकसभा क्षेत्र का नाम पाटलिपुत्र जबकि दूसरे का नाम पटना साहिब रखा गया। पटना साहिब लोकसभा सीट पर कायस्थ जाति का दबदबा है। इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कुणाल सिंह को 2 लाख से ज्यादा मतों से शिकस्त दी थी। हालांकि बाद में बाद में उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। पिछले लोकसभा चुनावों में शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से मैदान में थे जबकि भाजपा ने यहां से रविशंकर प्रसाद को उतारा था। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में रविशंकर प्रसाद ने दो बार के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को 2,78,198 मतों के अंतर से शिकस्त दी थी। रविशंकर प्रसाद को 5,95,490 वोट जबकि सिन्हा को 3,17,292 वोट मिले थे। इस बार के लोकसभा चुनावों में यह सीट जिज्ञासा का केंद्र बनी हुई है।और पढ़ें

पिछली बार के विजेता