उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट से कई दिग्गज सांसद रह चुके हैं। मायावती और मीरा कुमार ने पहली बार लोकसभा चुनाव यहीं से जीता था। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो बिजनौर लोकसभा सीट पर 5 बार कांग्रेस और 4 बार भाजपा का कब्जा रहा है। रालोद और बसपा ने 2-2 बार और सपा ने यहां से एक बार जीत दर्ज की है। इस सीट पर 2 बार उपचुनाव भी हुए हैं जिनमें कांग्रेस ने विजय पताका फहराया। बिजनौर लोकसभा सीट पर 1952 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार नेमीशरण जैन ने जीत दर्ज की। 1957 के चुनाव में भी बाजी कांग्रेस ने ही मारी मगर 1962 के इलेक्शन में कांग्रेस का तिलिस्म टूट गया। निर्दलीय प्रकाशवीर शास्त्री ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के अब्दुल लतीफ को हराया। 1967 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर से वापसी की। 1971 और 1974 के इलेक्शन में भी कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। 1977 के लोकसभा चुनाव में भारतीय लोकदल के महीपाल ने जीत दर्ज की। 1984 में फिर से यहां पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। इस तरह यहां उलटफेर का खेल चलता रहा। 2014 में मोदी लहर में भाजपा ने यहां से जीत हासिल की मगर 2019 में तो बसपा उम्मीदवार मलूक नागर ने जीत का परचम फहराया।और पढ़ें