Hindi Newsधर्म न्यूज़These 3 marks on the hand are a sign of good luck your pocket will always full of money: Palmistry Reading

हाथ पर मौजूद 3 निशान हैं अच्छी किस्मत का इशारा, पैसों से भरी रहती है जेब

Palmistry Reading : हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी कई रेखाएं और चिन्हों का वर्णन है, जिनसे भाग्य का पता लगाया जा सकता है। हाथों पर पाए जाने वाले कुछ चिन्ह बेहद शुभ माने जाते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 22 May 2024 03:04 AM
हमें फॉलो करें

Palmistry Reading: करियर, लव लाइफ, पैसों का मामला, सेहत, व्यापार, शादी या हो जॉब, हाथ की रेखाओं से भी आप अपना भविष्य जान सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसी कई रेखाएं और चिन्हों का वर्णन है, जिनसे भाग्य का पता लगाया जा सकता है। हाथों पर पाए जाने वाले कुछ चिन्ह बेहद शुभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं हथेली पर मौजूद ऐसे ही कुछ शुभ चिन्हों के बारे में-               

स्वास्तिक का निशान
धर्म मान्यताओं में स्वास्तिक का चिन्ह बेहद शुभ माना जाता है। हाथ की हथेली पर भी स्वास्तिक का निशान होना अच्छे भाग्य का संकेत देता है। बुध पर्वत, गुरु पर्वत और ठीक अंगूठे के नीचे स्वास्तिक का निशान मिलना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है जिस व्यक्ति के हाथ पर इन जगहों पर यह चिन्ह पाया जाता है, उसकी तिजोरी धन-दौलत से भरी रहती है।              

एक्स का निशान
ज्यादातर लोगों के हाथों पर एक्स यानी क्रॉस (X) का निशान पाया जाता है। वहीं, अगर यह निशान ठीक गुरु पर्वत के नीचे मौजूद हो तो यह भाग्यशाली होने का संकेत है। ऐसे लोगों को धन कमाने में ज्यादा दिक्कत नहीं झेलनी पड़ती और न ही गरीबी  का सामना करना पड़ता है।           

मछली का निशान                   
हाथों पर मछली का निशान होना लकी माना जाता है। मान्यता है जिस व्यक्ति के हाथ पर मछली का निशान होता है, वह अपने करियर में बुलंदियां हासिल करता है। ऐसे व्यक्तियों का भाग्य साथ देता है। जीवन में खुशहाली बनी रहती है और लव लाइफ भी अच्छी रहती है।     

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

ऐप पर पढ़ें