ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News विदेशरूस से उत्तर कोरिया के लिए चलेगी रेल; पुराने दोस्त किम जोंग को पुतिन का तोहफा

रूस से उत्तर कोरिया के लिए चलेगी रेल; पुराने दोस्त किम जोंग को पुतिन का तोहफा

रूसी व्लादीमीर राष्ट्रपति पुतिन के 24 साल बाद उत्तर कोरिया के सफल दौरे के बाद अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस जुलाई से उत्तर कोरिया तक सीधी ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने जा रहा है।

रूस से उत्तर कोरिया के लिए चलेगी रेल; पुराने दोस्त किम जोंग को पुतिन का तोहफा
Upendra Thapakरॉयटर्स,मॉस्को,रूसWed, 26 Jun 2024 01:01 PM
ऐप पर पढ़ें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हाल ही में 24 साल के बाद उत्तर कोरिया का दौरा किया था। जिसमें वहां के तानाशाह किम जोंग उन ने पुतिन का भव्य तरीके के साथ स्वागत किया था। अब पुतिन उत्तर कोरिया को एक नया तोहफा देने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 4 साल से बंद रूस और उत्तर कोरिया के बीच की सीधी ट्रेन को अब जुलाई में रूस शुरू करने वाला है।

उत्तर कोरिया की सीमा से लगे रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र प्रिमोर्स्की क्राय के गवर्नर ओलेग कोझेमायाको का हवाला देते हुए इंटरफैक्स ने बताया कि ट्रेनें व्लादिवोस्तोक शहर से उत्तर कोरियाई बंदरगाह रसोन तक चलेंगी। एजेंसी से बात करते हुए कोझेमायाको ने कहा कि सामानों को लिए या त्योहारों के अवसर पर उत्तर कोरिया से सवार होकर लोग यहां व्लादिवोस्तोक तक आएंगे और यहां से वहां जाएंगे। दोनों जगहों की  खूबसूरती देखने लायक है। लोग आकर यहां कि प्राकृतिक सुन्दरता, प्रकृति,संस्कृति का आनंद लेंगे, रीति-रिवाजों और एक दूसरे की परंपराओं से परिचित होंगे।

रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर हमला किया था तो उसके बाद यूक्रेन के सहयोगियों ने मॉस्को पर प्रतिबंध लगाने के बाद, रूस अपने आर्थिक, सुरक्षा और राजनयिक संबंधों की तलाश में एशिया और अफ्रीका की तरफ देखने लगा। उत्तर कोरिया के अपने पिछले दौरे में ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दोनों देशों को बीच में रक्षा समझौता पर भी हस्ताक्षर किए थे, जिसमें अगर कोई देश इन दोनों देशों में से किसी भी देश के ऊपर हमला करता है तो वह दूसरे देश पर भी हमला माना जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने किम को एक कार भी गिफ्ट की थी। उत्तर कोरिया में पुतिन का रेड कार्पेट स्वागत किया गया, तानाशाह किम खुद पुतिन को लेने और छोड़ने के लिए एयरपोर्ट तक आए थे। बाद में दोनों नेताओं की एक दूसरे को बाय बोलने की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।