फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News मौसमतपती गर्मी के बीच बिहार के लोगों को IMD ने दी बारिश की गुड न्यूज, UP में भी बतायी मॉनसून की तारीख

तपती गर्मी के बीच बिहार के लोगों को IMD ने दी बारिश की गुड न्यूज, UP में भी बतायी मॉनसून की तारीख

Weather Update: बिहार में लोग पसीने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। शाम को तेज हवा थोड़ी राहत दे रही है। यह मौसम मॉनसून के आगमन के संकेत हैं। मॉनसून के आते ही लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल जाएगी।

तपती गर्मी के बीच बिहार के लोगों को IMD ने दी बारिश की गुड न्यूज, UP में भी बतायी मॉनसून की तारीख
Himanshu Jhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Sat, 15 Jun 2024 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

IMD Monsoon Rain Latest Updates: मौसम विभाग ने मॉनसून को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान मॉनसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। इसकी वजह से इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर दी है। बिहार में 17-18 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है। मॉनसून के प्रसार की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कुछ जगहों पर पछुआ का प्रसार कम हुआ है और पुरवा ने अपने पांव पसारे हैं। इसी वजह से लोग पसीने वाली गर्मी का सामना कर रहे हैं। शाम को तेज हवा थोड़ी राहत दे रही है। यह मौसम मॉनसून के आगमन के संकेत हैं। मॉनसून के आते ही लोगों को तपती गर्मी से राहत मिल जाएगी।

यूपी में कब आएगा मॉनसून
मौसम विभाग ने प्रचंड लू के बीच उत्तर प्रदेश में मॉनसून के आगमन की तारीख की घोषणा कर दी है। आईएमडी ने कहा है कि 19 जून से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में मची ताजा हलचल से उत्तर प्रदेश में समय से मॉनसून के आने के आसार बनने लगे हैं। 

आपको बता दें कि दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून की बंगाल की खाड़ी की शाखा अगले चार से पांच दिनों में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार तक पहुंच सकता है। इसके बाद बिहार के रास्ते गोरखपुर या वाराणसी से मॉनसून उत्तर प्रदेश में दाखिल होगा। 19-20 जून से प्रदेश में मॉनसून से पहले की बारिश का सिलसिला भी शुरू होने का अनुमान जताया गया है। इससे पहले 17-18 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों तथा पूर्वी यूपी मेंलू चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की उम्मीद है।