Hindi Newsधर्म न्यूज़Bhagwan shiv ji favourite zodiac signs lucky rashi

इन राशियों पर रहती है भगवान शिव की विशेष कृपा, हर कार्य में इनके सहायक होते हैं भोलेनाथ

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की शरण में जो भी आता है भगवान शिव उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुछ राशि वालों पर भगवान शंकर की विशेष कृपा रहती है।

Yogesh Joshi नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 25 June 2024 11:53 PM
हमें फॉलो करें

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियां होती हैं। इन राशियों के आधार पर भी व्यक्ति के बारे में बताया जा सकता है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनपर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान शिव की शरण में जो भी आता है भगवान शिव उसके सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। इन राशियों के लोगों को भगवान शिव का आर्शीवाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं किन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। 

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के लोगों को शिव की अराधना करनी चाहिए। 

 उपाय- 

मेष राशि के जातकों को नियमित शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। शिवलिंग पर जल अर्पित करने से शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है। 

ये लोग धन के मामले में बहुत लकी होते हैं।

मकर राशि के जातकों पर लोग आसानी से विश्नास कर लेते हैं।

उपाय- 

मकर राशि के जातकों को रोजाना भगवान शिव की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। 

मकर राशि के जातक ऊॅं नम: शिवाय का जप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा रहती है।

कुंभ राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा रहती है।

उपाय-

कुंभ राशि के जातकों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। 

कुंभ राशि के जातकों को क्षमता के अनुसार दान भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ऐप पर पढ़ें