Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry reading hastrekha moles in palm meaning

ये तिल होते हैं बेहद शुभ, ऐसे व्यक्ति माने जाते हैं बेहद ही भाग्यशाली, धन के मामले में होंते हैं लकी

Plamistry Reading Moles In Palm : हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं के अलावा शरीर के अलग-अलग अंगों पर बने तिलों का भी विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के हाथ में कई रेखाएं होती हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 4 May 2024 02:14 PM
हमें फॉलो करें

Moles In Palm Meaning : हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की रेखाओं के अलावा शरीर के अलग-अलग अंगों पर बने तिलों का भी विशेष महत्व होता है। व्यक्ति के हाथ में कई रेखाएं होती हैं। हथेली की रेखाओं से व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव का पता चलता है। तिल से भी व्यक्ति के भाग्य, तरक्की और स्वभाव की जानकारी मिलती है। आइए जानते हैं शरिर में मौजूद तिल के शुभ और अशुभ फल के बारे में-

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अनामिका अंगुली के नीचे मौजूद बुध पर्वत पर बना तिल व्यक्ति को नुकसान और कष्ट पहुंचाता है।
  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत यानी अनामिका अंगुली के नीचे जगह पर तिल होने का अर्थ है कि सरकारी मामलों या सरकारी नौकरी में कष्ट हो सकता है।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों को देगा शुभ फल, धन-लाभ के साथ ही लव लाइफ रहेगी बढ़िया

  • जिन लोगों के अंगूठे पर तिल का निशान होता है। ऐसा माना जाता है कि वह न्याय का साथ देने वाले होते हैं और उन्हें वैवाहिक जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ता है।
  • माना जाता है कि अनामिका अंगुली पर तिल होता है वह सरकारी क्षेत्र में उपलब्धि और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
  • शनि पर्वत के ऊपर बना तिल व्यक्ति के मान-सम्मान और सुख संपत्ति का संकेत देता है। माना जाता है कि शनि पर्वत के ऊपर बना तिल व्यक्ति को सुखी और धनवान रहने का इशारा देता है।

शुक्र का भरणी नक्षत्र में प्रवेश इन राशियों को करेगा मालामाल, मां लक्ष्मी भी देंगी आर्शीवाद

  • जिन व्यक्तियों की सबसे छोटी अंगुली के ऊपर तिल का निशान होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग को पैतृक संपत्ति मिलने का योग रहता है।

Rashi Parivartan : आने वाले कुछ दिनों में बदलेगी बुध, सूर्य और शुक्र की चाल, मेष से लेकर मीन राशि वाले होंगे प्रभावित, पढ़ें राशिफल

  • हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर गुरू पर्वत के ऊपर तिल का अर्थ होता है कि व्यक्ति के जीवन में धन की कमी नहीं होगी। ऐसे लोगों का जीवन सुख-सुविधाओं से भरा होता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ऐप पर पढ़ें