Hindi Newsधर्म न्यूज़Vastu Tips For Wealth And success : follow these vastu tips to enhance positivity and goodluck at home

Vastu : वास्तु के इन 3 नियमों से धन की तंगी होगी दूर, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगी धन-संपत्ति

Vastu Tips For Wealth And Prosperity : घर की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए उत्तर दिशा, ईशान कोण और अग्नि कोण पर वास्तु के कुछ नियमों का खास ध्यान रखने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं...

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 19 May 2024 08:34 PM
हमें फॉलो करें

Vastu Tips For Wealth : हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए वास्तु के नियमों पालन करना बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि, वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों को सफलता की राह में बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहेगी। वास्तु के मुताबिक,धन,सुख-सौभाग्य और खुशहाल जीवन के लिए कुछ नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के विशेष नियम...

वास्तु में उत्तर दिशा कुबेर देवता का स्थान माना गया है। दक्षिण-पूर्व दिशा(अग्नि कोण) धन के आवक की दिशा मानी जाती है। कहा जाता है कि घर की उत्तर-पूर्व दिशा(ईशान कोण) को धन-सुख-समृद्धि की दिशा है।  जिन लोगों को अक्सर धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हें इस दिशा की साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। 

सुख-समृद्धि के लिए इन बातों का रखें ध्यान :

1.घर की उत्तर दिशा : वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में बुध ग्रह का प्रभाव रहता है।  इस दिशा में हरे रंग का ज्यादा इस्तेमाल करने से धन का आवक बढ़ता है। इस दिशा में मनी प्लांट या वॉटर फाउंटेन लगाया जा सकता है। उत्तर दिशा में  सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए शीशा या बुध यंत्र स्थापित कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे धन की तंगी दूर होगी।

2. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा(अग्नि कोण): वास्तु में घर के दक्षिण पूर्व दिशा को शुक्र देवता का स्थान माना गया है। इस दिशा में ज्यादा से ज्यादा लाल रंग का इस्तेमाल करें। मान्यता है कि इस दिशा में शुक्र यंत्र स्थापित करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।  धन-दौलत में वृद्धि के योग बनते हैं।

3. घर की उत्तर-पूर्व दिशा(ईशान कोण) : वास्तु में ईशान कोण को देवगुरु बृहस्पति का स्थान माना गया है। इस दिशा में वस्तुओं को व्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए। धन,सुख-सौभाग्य में वृद्धि के लिए इस दिशा में शीशा लगा सकते हैं या गुरु यंत्र स्थापित कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ऐप पर पढ़ें